iPhone 18 Series की लॉन्चिंग से पहले 5000 रुपये सस्ते हुए iPhone 17 Pro और ये वाले iPhone, देखें नया प्राइस

HIGHLIGHTS

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को सस्ता कर दिया गया है।

Flipkart पर इन दोनों ही फोन्स की कीमत 5000 रुपये कम हो गई है।

iPhone 18 Series के लॉन्च से पहले क्या यह इन फोन्स को खरीदने का अच्छा मौका है।

iPhone 18 Series की लॉन्चिंग से पहले 5000 रुपये सस्ते हुए iPhone 17 Pro और ये वाले iPhone, देखें नया प्राइस

Apple की ओर से सितंबर महीने में 9 तारीख को नए iPhone 18 Series के iPhones को लॉन्च किया जाना तय किया है। हालांकि, ठीक इसी लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर कंपनी के पिछले iPhones यानि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के प्राइस कम हो गए हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि इन दोनों ही फोन्स के प्राइस में आकर्षक डिस्काउंट और भारी छूट दी जा रही है। फ्लैट प्राइस कट और चुनिंदा बैंक कार्ड ऑफर्स को मिलाकर यूज़र्स को इन दोनों ही फोन्स पर 14000 रुपये तक की बचत करने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। इसका मतलब है कि नई स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले पुरानी स्मार्टफोन्स सीरीज को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Flipkart पर iPhone 17 Pro सीरीज का नया प्राइस

प्राइस के बारे में बात करें तो जानकारी मिल रही है कि iPhone 17 Pro Max को इस समय Flikart पर 5000 रुपये की भारी छूट पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा iPhone 17 Pro के प्राइस को अगर देखा जाए तो 1,34,900 रुपये के प्राइस वाले इस मॉडल को इस समय 1,29,900 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। वहीं, iPhone 17 Pro Max को अगर देखा जाए तो यह फोन 1,49,900 रुपये के स्थान पर 1,44,900 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है।

इसके अलावा SBI और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 6,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है, जबकि Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर यूज़र्स को सीधे 9,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

क्या इस समय iPhone 17 Pro खरीदना सही होगा?

ग्लोबल मार्केट में रैम और मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के चलते आगामी iPhone 18 Pro सीरीज का लॉन्च प्राइस काफी ज्यादा यानि लगभग लगभग 1.40 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये के आसपास हो सकता है। ऐसे में जो खरीदार एक वैल्यू-फॉर-मनी प्रीमियम फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं और भारी बजट बढ़ोतरी से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह डिस्काउंटेड डील पूरी तरह बेस्ट हो सकती है।

दूसरी ओर, अगर आप अभी iPhone 13 Pro, iPhone 14 Pro या उससे पुराना मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कुछ दिन ठहरना ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। iPhone 18 Pro में TSMC के 2nm प्रोसेस पर बना नया A20 Pro चिपसेट, छोटा डायनामिक आइलैंड, बेहतर बैटरी लाइफ और Pro Max वेरिएंट में वेरिएबल अपर्चर कैमरा जैसे बड़े हार्डवेयर अपग्रेड्स मिलने की उम्मीद है। ऐसे में, आपको अभी 9 तारीख तक के लिए रुक जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: POCO X8 5G आएगा 9000mAh की बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ..4 सितंबर को है लॉन्चिंग

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile