रिलायंस जल्द ही अपनी 4G सेवा को देशभर में लॉन्च करने वाला है, और इससे पहले ही रिलायंस जिओ ने अपने सिम कार्ड की घोषणा की है साथ ही इसके साथ मिलने वाले शानदार ऑफर की भी.
देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जल्द ही अपनी रिलायंस जिओ 4G सेवा को देशभर में लॉन्च करने वाली है. बता दें कि ये सेवा रिलायंस के एम्प्लोई और उनके दोस्तों के लिए पहले ही लॉन्च की जा चुकी है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इस सेवा के सॉफ्ट लॉन्च के द्वारा, उपभोक्ता जिओ सिम को महज़ Rs. 200 रुपये में ले सकते हैं. जो आपको तीन महीने के लिए फ्री डाटा और वॉयस के साथ मिल रही है. (जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस सेवा के तहत दिसम्बर में रिलायंस के एम्प्लोई 75Gb 4G डाटा और 4500 मिनट की कॉल्स पा रहे थे).
Credit Suisse के अनुसार, “तीन महीने के लिए मिलने वाले इस टैरिफ के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है,” “अभी यह देखना भी बाक़ी है कि क्या इस सिम के लिए यूजर्स को लाइफ फ़ोन भी लेना होगा, या इस सिम को बिना फ़ोन के ही सेल किया जाएगा.”
बता दें कि अपनी इस 4G सेवा के माध्यम से कंपनी दूसरी बड़ी कंपनियों से कड़ी टक्कर लेने वाली हैं. जैसे: भारती एयरटेल, आईडिया सेलुलर और वोडाफ़ोन, ये टेलीकॉम कम्पनियां इस 4G सेवा को देश के कई हिस्सों में पहले ही लॉन्च कर चुकी हैं. अब देखना है कि इनकी कीमत में कितना अन्तर आने वाला है. क्या रिलायंस की ये 4G सेवा बाकी से महँगी होने वाली है या बाकियों से सस्ती. ये सभी के लिए एक बड़ा सवाल है, ज्यादा जानकारी तो आपको इसके लॉन्च के बाद ही पता चलेगी.