राघव चड्ढा की मांग..Jio ने पेश किया महीनेभर चलने वाला प्लान, लेकिन क्या आपको करवाना चाहिए रिचार्ज?
Jio का 339 रुपये प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आया है
रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं
इसमें OTT या 5G डेटा बेनिफिट शामिल नहीं है
Reliance Jio अभी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी यूजर्स को आकर्षित करने के लिए नए-नए प्लान्स भी ऑफर करती रहती है. अब Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए 339 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. यह प्लान देशभर में उपलब्ध है और एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. हालांकि, इस प्लान में किसी भी तरह का OTT बेनिफिट शामिल नहीं किया गया है.
Survey1.5GB डेटा रोज और SMS
आपको बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है. इसके अलावा, इसमें JioTV और JioTV AI Cloud ऐप का एक्सेस भी मिलता है, लेकिन किसी प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म की सब्सक्रिप्शन इसमें शामिल नहीं है.
डेटा बेनिफिट के हिसाब से यह प्लान सीमित उपयोग के लिए रखा गया है. इसी वजह से इसमें 5G डेटा का एक्सेस नहीं दिया गया है, क्योंकि कंपनी की 5G सर्विस आमतौर पर उन्हीं प्लान्स में मिलती है जिनमें रोजाना 2GB या उससे ज्यादा डेटा शामिल होता है.
पूरे महीने चलेगा Jio का यह प्लान
अगर इस प्लान की रोजाना लागत की बात करें तो यह करीब 10.93 रुपये से 11.30 रुपये प्रतिदिन के बीच बैठती है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि महीने में कितने दिन हैं. यह प्लान कैलेंडर मंथ वैलिडिटी के साथ आता है, यानी यूजर को अगले महीने उसी तारीख पर दोबारा रिचार्ज करना होगा. आपको बता दें कि हाल में राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा ने 30 दिन के प्लान की वकालत की थी. अब कंपनी ने पूरे महीने चलने वाला प्लान पेश किया है.
कंपनी के पास इसी तरह का एक और प्लान भी मौजूद है, जिसकी कीमत 319 रुपये है और उसमें लगभग समान बेनिफिट मिलते हैं. हालांकि, 339 रुपये वाले प्लान में करीब 14.95 रुपये का टॉकटाइम भी दिया जाता है, जो इसे थोड़ा अलग बनाता है. यह अतिरिक्त टॉकटाइम हर यूजर के लिए जरूरी नहीं हो सकता, लेकिन कुछ यूजर्स के लिए यह उपयोगी साबित हो सकता है.
क्या करवाना चाहिए आपको रिचार्ज?
Reliance Jio का यह प्लान उनलोगों के लिए बेहद बढ़िया ऑप्शन है जो 28 दिन रिचार्ज प्लान नहीं चाहते हैं इस प्लान के साथ उनको पूरे महीने भर की वैलिडिटी मिलेगी. हालांकि, इसमें कंपनी 5G या OTT बेनिफिट्स को शामिल कर सकती थी लेकिन, ऐसा नहीं होने की वजह से यह प्लान कई यूजर्स को महंगा लग सकता है.
अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile