Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » Feature Story » General » हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस

हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस

By Sudhanshu Shubham | Updated on 05-Apr-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
HIGHLIGHTS

Instagram अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी

मजबूत पासवर्ड और सावधानी से ऐप उपयोग करने से हैकिंग से बचा जा सकता है

हैक होने पर Instagram के आधिकारिक पेज से अकाउंट रिकवर किया जा सकता है

हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस
Sudhanshu Shubham Sudhanshu Shubham
05-Apr-2026

Instagram आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है. लोग यहां फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, ट्रेंड्स फॉलो करते हैं और दोस्तों से जुड़े रहते हैं. लेकिन ज्यादातर यूजर्स अपने अकाउंट की सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं. कमजोर पासवर्ड या किसी संदिग्ध मैसेज की वजह से अकाउंट खतरे में पड़ सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एक बार अकाउंट एक्सेस खोने का मतलब सिर्फ लॉगिन नहीं, बल्कि आपकी यादें, कॉन्टैक्ट्स और जरूरी बातचीत भी खो सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सकता है.

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन करें ऑन

सबसे जरूरी कदम टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन है. यह फीचर आपके अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा देता है. अगर कोई अनजान डिवाइस से लॉगिन करने की कोशिश करता है, तो एक अतिरिक्त कोड की जरूरत पड़ती है. इससे बिना आपकी अनुमति के कोई भी अकाउंट एक्सेस नहीं कर सकता. इसे चालू करने के लिए Instagram प्रोफाइल में जाकर सेटिंग्स खोलें, फिर Accounts Center में “Password and security” सेक्शन में जाएं और “Two-factor authentication” को ऑन करें. इसके बाद अपनी पसंद का सुरक्षा तरीका चुनकर ऑन-स्क्रीन निर्देशों को फॉलो करें.

पासवर्ड रखें मजबूत

मजबूत पासवर्ड रखना भी उतना ही जरूरी है. पासवर्ड में अपना नाम, जन्मतिथि या आसान शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. एक अच्छा पासवर्ड हमेशा यूनिक होना चाहिए और उसमें अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर शामिल होने चाहिए. पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहना भी जरूरी है. Instagram की सलाह है कि यूजर्स पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें, जिससे अलग-अलग अकाउंट्स के पासवर्ड सुरक्षित और अलग बने रहें.

अगर आपको अपना पासवर्ड याद नहीं है, तो इसे आसानी से रीसेट किया जा सकता है. लॉगिन स्क्रीन पर “Forgot password?” विकल्प पर क्लिक करें, फिर अपना यूजरनेम, ईमेल या फोन नंबर डालें. इसके बाद आपको एक लिंक भेजा जाएगा, जिसकी मदद से आप नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं.

हैक होने पर करें ये काम

अगर अकाउंट हैक हो जाए या आप लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, तो Instagram के आधिकारिक पेज https://www.instagram.com/hacked/ पर जाकर अकाउंट को सुरक्षित किया जा सकता है. इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि आपका ईमेल अकाउंट सुरक्षित हो, क्योंकि अगर किसी को आपके ईमेल का एक्सेस मिल गया, तो वह Instagram अकाउंट भी कंट्रोल कर सकता है.

इसके अलावा कुछ और सावधानियां भी जरूरी हैं. किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप को एक्सेस देते समय सावधान रहें और कभी भी अपना लॉगिन डिटेल किसी अनजान ऐप या वेबसाइट के साथ शेयर न करें. अगर आप किसी साझा डिवाइस पर Instagram इस्तेमाल कर रहे हैं, तो काम खत्म होने के बाद लॉगआउट जरूर करें और “Remember me” विकल्प का उपयोग न करें.

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने Instagram अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं और किसी भी तरह के साइबर खतरे से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Latest Article
थिएटर में हुआ था बुरा हाल, ओटीटी पर आते ही इस फिल्म में रातों रात मचाया ने ग़दर, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड थिएटर में हुआ था बुरा हाल, ओटीटी पर आते ही इस फिल्म में रातों रात मचाया ने ग़दर, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
WhatsApp पर आने वाला है बड़ा फीचर! इंटरनेट बंद होने पर भी तय समय पर भेज सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो WhatsApp पर आने वाला है बड़ा फीचर! इंटरनेट बंद होने पर भी तय समय पर भेज सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो
Motorola का प्रीमियम फ़ोन फेस्टिव सेल में हुआ सस्ता, इस जगह जमकर हो रही बुकिंग, लूट लो! Motorola का प्रीमियम फ़ोन फेस्टिव सेल में हुआ सस्ता, इस जगह जमकर हो रही बुकिंग, लूट लो!
Drishyam 3 OTT Release: ऑनलाइन कब आएगी अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर सस्पेंस थ्रिलर? जानें Drishyam 3 OTT Release: ऑनलाइन कब आएगी अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर सस्पेंस थ्रिलर? जानें
Kodak के नए 4K Mini-QD और QLED TV इंडिया में लॉन्च, कीमत जानकर दंग रह जाओगे Kodak के नए 4K Mini-QD और QLED TV इंडिया में लॉन्च, कीमत जानकर दंग रह जाओगे
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo