BSNL यूज़र्स के लिए बुरी खबर! 7 दिन तक घट गई दो सस्ते प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी, जानें नए बेनिफिट्स

BSNL यूज़र्स के लिए बुरी खबर! 7 दिन तक घट गई दो सस्ते प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी, जानें नए बेनिफिट्स

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने अपने कम कीमत वाले पॉपुलर प्रीपेड वाउचर 107 रुपये और 197 रुपये में एक बार फिर बदलाव किया है। कंपनी ने इन प्लान्स की वैलिडिटी को बदल दिया है, जबकि कुछ बेनिफिट्स में भी हल्का बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान्स के नए बेनिफिट्स क्या हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

BSNL के 107 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की नई डिटेल्स

BSNL के 107 रुपये वाले प्लान में पहले यूजर्स को 22 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, जिसे अब घटाकर 20 दिन कर दिया गया है। इस प्लान में 200 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही अनलिमिटेड डेटा भी दिया जाता है, हालांकि 3GB डेटा इस्तेमाल करने के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है।

अगर इस प्लान के पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो शुरुआत में इसकी वैलिडिटी 35 दिन थी, जिसे धीरे-धीरे कम करते हुए पहले 30 दिन, फिर 28 दिन, उसके बाद 22 दिन और अब 20 दिन कर दिया गया है।

BSNL के 197 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के नए फायदे

197 रुपये वाले BSNL प्लान में भी कंपनी ने वैलिडिटी घटा दी है। अब यह प्लान 35 दिनों के लिए वैलिड होगा, जबकि पहले इसकी वैलिडिटी 42 दिन थी। इस प्लान में यूजर्स को 300 मिनट की वॉयस कॉलिंग, 100 SMS और अनलिमिटेड डेटा मिलता है। डेटा लिमिट 5GB तक फुल स्पीड पर दी जाती है, जिसके बाद स्पीड 40 Kbps हो जाती है।

दिलचस्प बात यह है कि पहले इस प्लान में 42 दिनों की वैलिडिटी के साथ 4GB डेटा मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 5GB कर दिया गया है। इस प्लान की वैलिडिटी में भी समय के साथ लगातार कमी आई है। शुरुआत में यह 54 दिन का प्लान था, जिसे बाद में 48 दिन, फिर 42 दिन और अब घटाकर 35 दिन कर दिया गया है।

ध्यान देने वाली बात

टेलीकॉम सर्कल के अनुसार प्लान्स और उनके फायदे अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे रिचार्ज से पहले अपने नंबर के अनुसार सही जानकारी के लिए BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या BSNL Selfcare ऐप जरूर चेक करें।

यह भी पढ़ें: S Pen से चलने वाले इस Motorola फोन की कीमत धड़ाम, Amazon पर मिल रहा दमदार ऑफर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo