S Pen से चलने वाले इस Motorola फोन की कीमत धड़ाम, Amazon पर मिल रहा दमदार ऑफर

S Pen से चलने वाले इस Motorola फोन की कीमत धड़ाम, Amazon पर मिल रहा दमदार ऑफर

Motorola का एक मिड-रेंज स्मार्टफोन अब Amazon पर अपनी असली कीमत से काफी कम में उपलब्ध है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 22,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, बैंक और कार्ड ऑफर्स से ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का मौका भी मिल रहा है। बड़ी pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और इनबिल्ट स्टाइलस जैसे फीचर्स इसे इस सेगमेंट में खास बनाते हैं। आइए पूरी डील देखें।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Amazon पर कितनी कम हुई कीमत?

Motorola Edge 60 Stylus की मौजूदा कीमत Amazon पर 20,799 रुपये लिस्ट की गई है। यानी ग्राहकों को सीधे 2,200 रुपये की छूट मिल रही है। इसके साथ ही, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर्स का इस्तेमाल करने पर करीब 2,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पाई जा सकती है, जिसके बाद फोन की कीमत और घटकर 18,299 रुपये रह जाएगी।

EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा

खरीदारी को आसान बनाने के लिए Amazon EMI ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत 731 रुपये प्रति माह से होती है। वहीं, अगर ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी कंडीशन और मॉडल के आधार पर 19,550 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

Motorola Edge 60 Stylus के स्पेक्स

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी विजिबिलिटी बेहतर रहती है। फोन में बिल्ट-इन स्टाइलस दिया गया है, जो यूजर्स के लिए एक अलग अनुभव देता है।

Motorola Edge 60 Stylus में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस Android 15 आधारित Moto UI पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 5000mAh की है।

यह भी पढ़ें: 2026 में हर Apple यूज़र को पता होने चाहियें ये 4 फीचर्स, इमरजेंसी में आते हैं काम, अभी कर लें ऑन

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo