1 घंटे में शुरू हो रही Realme 16 5G की भारत में पहली सेल, जानें कीमत, ऑफर्स और सभी डिटेल्स
Realme का नया स्मार्टफोन Realme 16 5G आज भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। इस फोन को कंपनी ने पिछले हफ्ते लॉन्च किया था और यह इस सीरीज का तीसरा मॉडल है, जो Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ के बाद आया है। नया डिवाइस बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अपडेटेड डिजाइन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP के फ्रंट और रियर कैमरे जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
SurveyRealme 16 5G की कीमत और सेल ऑफर्स
Realme 16 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू हो रही है। ग्राहक इसे Flipkart, realme.com और देशभर के ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से खरीद सकते हैं। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।
ऑफर्स की बात करें तो पहली सेल में खरीदारों को 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट या 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है।
Realme 16 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Realme 16 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके साथ 3,000Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर पर चलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह रियलमी फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी ने इसमें तीन साल के Android अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल के पास एक खास “सेल्फी मिरर” भी दिया गया है, जिससे यूजर्स मेन कैमरे से फोटो लेते समय खुद को फ्रेम में देख सकते हैं। फ्रंट में भी 50MP का कैमरा मिलता है, जो हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग देता है।
इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी लगभग 1,600 चार्जिंग साइकिल तक टिकाऊ रहेगी, जिससे लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में IP69 रेटिंग, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड की नई कॉमेडी सीरीज का OTT पर कब्ज़ा, हंसा-हंसा कर पूरे परिवार के पेट में कर देगी दर्द, यहां देखें
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile