8 एपिसोड की नई कॉमेडी सीरीज का OTT पर कब्ज़ा, हंसा-हंसा कर पूरे परिवार के पेट में कर देगी दर्द, यहां देखें
OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर महीने ढेरों फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींचकर ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना लेती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही कोर्टरूम ड्रामा सीरीज आई है, जिसने आते ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है।
SurveyNetflix पर 3 मार्च को रिलीज हुई सीरीज “मामला लीगल है 2” इस समय टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। यह सीरीज 2024 में आई “मामला लीगल है” का सीक्वल है, जिसे IMDb पर पहले ही 8 की धांसू रेटिंग मिली हुई है। इसमें एक बार फिर रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
सीज़न 2 का प्लॉट
इस नए सीजन में कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। पहले सीजन में जहां रवि किशन ने एक वकील के रूप में कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर मनोरंजन किया था, वहीं इस बार उनका किरदार जज के रूप में सामने आता है। उनके इस नए पद के साथ कहानी में कई नए मोड़ जोड़े गए हैं, जिनमें हास्य, सामाजिक मुद्दे और नए कलाकारों की एंट्री शामिल है।
सीज़न 2 की कहानी
सीरीज की कहानी एडवोकेट वीडी त्यागी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पटपड़गंज की व्यस्त और अव्यवस्थित अदालत में डिस्ट्रिक्ट जज बना दिया जाता है। यह कहानी उनके उस सफर को दिखाती है, जहां एक तेज-तर्रार वकील को अब एक सख्त जज के रूप में नियमों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है। वहीं उनके पुराने साथी अब भी अपने अनोखे अंदाज और जुगाड़ से कानूनी लड़ाइयों में लगे हुए हैं।
सीज़न 2 की स्टार कास्ट
“मामला लीगल है 2” में रवि किशन के साथ निधि बिष्ट, सुजाता नेगी, नायला ग्रेवाल, अनंत वी जोशी, कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। यह सीरीज 3 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है।
यह भी पढ़ें: धम्म करके गिरी Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत, सीधे 25,000 रुपये की छूट, देखें फुल डील
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile