धम्म करके गिरी Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत, सीधे 25,000 रुपये की छूट, देखें फुल डील

धम्म करके गिरी Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत, सीधे 25,000 रुपये की छूट, देखें फुल डील

Samsung ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसमें कई नए अपग्रेड और AI फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इसकी कीमत काफी प्रीमियम रखी गई है। ऐसे में अगर आप कम कीमत में एक ऑल-राउंडर फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Galaxy S24 Ultra आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिलहाल यह स्मार्टफोन Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप, Galaxy AI फीचर्स और पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। अगर आपका बजट करीब 1 लाख रुपये है, तो इस डील पर एक नज़र ज़रूर डालें।

Galaxy S24 Ultra की Flipkart पर कीमत

Samsung Galaxy S24 Ultra को अभी 1,09,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जो इसकी असली कीमत से 25,000 रुपये कम है। इसके अलावा, अगर आप Flipkart पर SBI या Axis Bank के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 4000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे इसकी कीमत घटकर 1,05,999 रुपये तक पहुंच सकती है।

इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो 47,350 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके डिवाइस की कंडीशन, मॉडल और अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करेगी।

Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S24 Ultra अभी भी बाजार के सबसे दमदार Android फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शामिल है। इसमें 6.8 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 12GB RAM मिलती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 3x और 5x टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। इसके अलावा, फोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra क्यों खरीदना चाहिए

हालांकि, यह फोन साइज़ में बड़ा और थोड़ा भारी है, और इसकी चार्जिंग स्पीड कुछ यूजर्स को कम लग सकती है। अगर आप Galaxy S21 सीरीज या उससे पुराने फोन से अपग्रेड कर रहे हैं, तो आपको परफॉर्मेंस, बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन अगर आप पहले से Galaxy S23 Ultra इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपग्रेड उतना बड़ा नहीं लगेगा। इसके अलावा, S Pen सपोर्ट और लंबा सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट इस फोन को एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: 15000 रुपये के अंदर आने वाले 7 बेहतरीन 5G फोन्स, अप्रैल 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo