Digit.in

Samsung के मुड़ने वाले फोन के दाम में भारी भरकम कटौती, एक झटके में 40 हजार रुपये सस्ता हो गया फोन

Samsung के मुड़ने वाले फोन के दाम में भारी भरकम कटौती, एक झटके में 40 हजार रुपये सस्ता हो गया फोन

फ्लिप फोन्स का क्रेज एक बार फिर लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है. कई लोग स्टाइलिश डिज़ाइन और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के कारण इन्हें पसंद करते हैं, लेकिन इनकी भारी कीमत अक्सर खरीद में रुकावट बन जाती है. अब उन यूज़र्स के लिए एक खुशखबरी है जो Samsung Galaxy Z Flip 6 खरीदने की सोच रहे हैं, क्योंकि अमेज़न इस फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है. आइए इस फोन ऑफर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Samsung Galaxy Z Flip 6 अमेज़न डिस्काउंट ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 का 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट अब भारतीय बाजार में 69,999 रुपये में उपलब्ध है. यह कीमत इसके लॉन्च प्राइस 1,09,999 रुपये से करीब 40,000 रुपये कम है. इतना ही नहीं, अगर ग्राहक Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 2,099 रुपये का अतिरिक्त अमेज़न पे बैलेंस कैशबैक भी मिलेगा. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर 67,900 रुपये हो जाएगी. डिवाइस तीन कलर ऑप्शंस; सिल्वर शैडो, मिंट और ब्लू में उपलब्ध है.

Samsung Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 6.7 इंच की फोल्डेबल डायनामिक LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ 3.4 इंच की सुपर AMOLED कवर स्क्रीन मिलती है. यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें Adreno 750 GPU का साथ दिया गया है.

कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ) शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

पावर के लिए स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें Samsung Galaxy AI, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, बैरोमीटर, एक्सेलेरोमीटर और कई अन्य सेंसर शामिल हैं.

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 इस ऑफर के साथ उन यूज़र्स के लिए एक शानदार मौका पेश करता है, जो एक प्रीमियम फ्लिप फोन को किफायती दाम में खरीदना चाहते हैं.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles