Apple का भारत में नया स्टोर, देश में होगा छठा स्टोर, ‘मोर’ से प्रेरित है डिजाइन, जानें लोकेशन

Apple का भारत में नया स्टोर, देश में होगा छठा स्टोर, ‘मोर’ से प्रेरित है डिजाइन, जानें लोकेशन

नोएडा के बाद अब Apple भारत में अपनी रिटेल मौजूदगी और बढ़ाने जा रहा है. Apple मुंबई में Apple Borivali नाम से अपना नया स्टोर खोलने की तैयारी में है. यह देश का छठा और मुंबई का दूसरा आधिकारिक Apple Store होगा. कंपनी का लक्ष्य बेहतर ग्राहक अनुभव देने के साथ साथ ट्रेनिंग और क्रिएटिव सेशन उपलब्ध कराना है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

26 फरवरी को दोपहर 1 बजे होगा उद्घाटन

Apple Borivali स्टोर का आधिकारिक उद्घाटन 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे भारतीय समय अनुसार होगा. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्टोर Sky City Mall, बोरीवली पूर्व में खुलेगा, जो Oberoi Realty कॉम्प्लेक्स के भीतर स्थित है. बताया जा रहा है कि यह स्टोर लगभग 12,616 वर्ग फुट में फैला होगा.

किराए से जुड़ी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. Apple ने स्टोर के बैरिकेड डिजाइन का भी खुलासा किया है, जिसमें मोर से प्रेरित विजुअल थीम दिखाई गई है. इसी तरह की डिजाइन भाषा पहले बेंगलुरु, पुणे और नोएडा स्टोर्स में भी देखी गई थी. यह डिजाइन मुंबई की सांस्कृतिक ऊर्जा को दर्शाता है, जबकि Apple की मिनिमल शैली भी बरकरार रखता है.

ग्राहकों को क्या मिलेगा?

Apple Borivali स्टोर खास तौर पर मुंबई के तेजी से बढ़ते उद्यमियों, स्टार्टअप्स और बिजनेस समुदाय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यहां ग्राहक Apple के नए उत्पादों को करीब से देख सकेंगे, डेमो ले सकेंगे और इन स्टोर टीम से व्यक्तिगत सलाह पा सकेंगे.

स्टोर में Specialists, Creatives और Geniuses मौजूद रहेंगे, जो तकनीकी सहायता और प्रोडक्ट गाइडेंस देंगे. बिजनेस ग्राहकों के लिए अलग सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा.

Today at Apple सेशन और अन्य सर्विस

Apple Borivali में Today at Apple सेशन भी आयोजित किए जाएंगे. ये फ्री डेली वर्कशॉप होते हैं, जिनका उद्देश्य यूजर्स को नए स्किल सिखाना, क्रिएटिविटी बढ़ाना और डिवाइस का बेहतर उपयोग करना है. यह स्टोर Apple के ऑनलाइन स्टोर और Apple Store ऐप के साथ मिलकर काम करेगा. ग्राहकों को Apple Pickup, Trade In, Personal Setup और iOS यूजर्स के लिए स्विचिंग सपोर्ट जैसी सेवाएं भी मिलेंगी.

स्टोर खुलने से पहले Apple ने ग्राहकों को मुंबई से प्रेरित एक्सक्लूसिव वॉलपेपर डाउनलोड करने और एक खास Apple Music प्लेलिस्ट सुनने का निमंत्रण भी दिया है.

मुंबई में यह नया स्टोर Apple की भारत में बढ़ती रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां कंपनी ऑफलाइन रिटेल अनुभव को और मजबूत कर रही है.

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo