14 फरवरी को सोने-चांदी का भाव: वैलेंटाइन डे पर फिसले सोना-चांदी, खरीदने से पहले देख लें ताज़ा रेट

14 फरवरी को सोने-चांदी का भाव: वैलेंटाइन डे पर फिसले सोना-चांदी, खरीदने से पहले देख लें ताज़ा रेट

14 फरवरी को सोने-चांदी का भाव: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है और अलग-अलग बाजारों में इनके भाव अलग स्तर पर दर्ज किए गए हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरावट के बाद 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का वायदा भाव 0.2 प्रतिशत यानी 305 रुपये की बढ़त के साथ 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,55,895 रुपये पर बंद हुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत बढ़कर 4,968.40 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोने का भाव 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए इन दोनों दिनों के लिए यही दर प्रभावी रहेगी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट सोना घटकर 1,55,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

कैरेटआज का सोने का भाव
24152765 रुपये (10 ग्राम)
23152153 रुपये (10 ग्राम)
22133933 रुपये (10 ग्राम)
18114574 रुपये (10 ग्राम)
1489368 रुपये (10 ग्राम)

बीते दिन कितना था सोने का भाव

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो मांग में कमी के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोना करीब 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में 2,400 रुपये यानी लगभग 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) रह गया, जबकि इससे पहले यह 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत मजबूत होकर 4,968.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

चांदी का दाम आज इतना

चांदी की कीमतों में भी लगातार बदलाव देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होते समय चांदी का भाव 2,42,433 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया और सप्ताहांत की छुट्टी के कारण यही दर शनिवार और रविवार को मान्य रहेगी।

गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट में चांदी की कीमत 15,000 रुपये घटकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई है। दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में 3.62 प्रतिशत यानी 8,564 रुपये की तेजी आई और यह 2,44,999 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन इसमें करीब 26,000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी और भाव 2,36,435 रुपये प्रति किलो रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत बढ़कर 77.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।

यह भी पढ़ें: 50+ Happy Valentine’s Day Wishes In Hindi: अपने पार्टनर को अभी भेजें ये स्पेशल मैसेज, कोट्स और व्हाट्सएप स्टेट्स-वीडियो.. यहां से फ्री में करें डाउनलोड

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo