Samsung Galaxy S26 Ultra पर 15 हज़ार का ताबड़तोड़ डिस्काउंट, अब बस इतने में मिल रहा फ्लैगशिप

Samsung Galaxy S26 Ultra पर 15 हज़ार का ताबड़तोड़ डिस्काउंट, अब बस इतने में मिल रहा फ्लैगशिप

Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में 15,000 रुपये की भारी कटौती कर दी है। इसके साथ ही ग्राहकों को फोन खरीदते समय एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी दिया जा रहा है। Galaxy S26 Ultra को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब यह अपने शुरुआती लॉन्च प्राइस के मुकाबले काफी कम कीमत में उपलब्ध है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy S26 Ultra पर तगड़ा डिस्काउंट

Samsung Galaxy S26 Ultra को भारत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। कंपनी ने इसे तीन अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में उतारा था। इनमें 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज तथा 16GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज शामिल हैं।

इन वेरिएंट्स की लॉन्च कीमत क्रमशः 1,39,999 रुपये, 1,59,999 रुपये और 1,89,999 रुपये थी। अब बेस वेरिएंट की कीमत में 15,000 रुपये की कमी की गई है। प्राइस कट के बाद Samsung Galaxy S26 Ultra को 1,24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह ऑफर Samsung की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और Vijay Sales पर मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है और बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए Samsung ने इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है। फोन में अधिकतम 16GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सिस्टम मौजूद है। इसका मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसके अलावा कैमरा सिस्टम में 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है। इसमें Google Gemini पर आधारित Galaxy AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोन में कई AI-संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 vs Samsung Galaxy A37: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile