कन्फर्म हुआ Vivo T5 5G का इंडिया लॉन्च, प्राइस आदि की जानकारी इंटरनेट पर सामने आई
Vivo की ओर से Vivo T5 5G को कब लॉन्च किया जाने वाला है?
Vivo Phone के लॉन्च की जानकारी अब टीजर के माध्यम से सामने आ चुकी है।
Vivo T5 5G के प्राइस रेंज को लेकर भी बड़ी जानकारी आई है।
Vivo T5 5G के इंडिया लॉन्च का टीजर सामने आ चुकी है। नई जानकारी में फोन के डिजाइन आदि से लेकर इसके प्राइस रेंज से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आई हैं। कंपनी का दावा है कि इस फोन को एक अल्ट्रा-स्लिम फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, इसमें Curved Display को भी जगह मिलने वाली है। Vivo के इस फोन की प्राइस रेंज को लेकर भी बड़ी जानकारी इस समय यूजर्स को चौंका रही है। दूसरी ओर, ऐसा भी माना जा रहा है कि यह फोन एक रीब्रांडेड iQOO Phone हो सकता है। अब देखना है कि इस फोन को आखिर किस प्राइस में लॉन्च किया जाता है और फोन के डिजाइन में जैसा दिख रहा है, उसमें कोई बदलाव होता है या नहीं। आइए लॉन्च डेट से शुरू करते हैं और जानते हैं कि यह कब इंडिया में एंट्री मार सकता है।
SurveyVivo T5 5G का इंडिया लॉन्च कब?
अगर Flipkart पर नजर आ रहे टीजर को देखा जाए तो इंडिया के बाजार में इस फोन को बेहद जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। असल लॉन्च डेट को लेकर अभी के लिए कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन विवो के इस फोन को लेकर ऐसा कहा जा रहा है की यह फोन एक स्लिम बॉडी में आने वाला है और उसमें एक 3D Curved Display मिल सकती है। फोन के साइड प्रोफाइल को भी फ्लिपकार्ट पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन के डिजाइन को लेकर बात करें तो इसमें राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन होने वाले हैं इसके अलावा फोन में एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार भी देखने को मिलने वाला है, ऐसा ही कुछ हम Vivo S2 5G में भी देख चुके हैं।

क्या हो सकता है इस फोन का प्राइस?
अगर विवो फोन के प्राइस को देखा जाए तो यह फोन 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के आसपास तक के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इस रेंज में अभी हाल ही में iQOO Z11 5G को भी लॉन्च किया गया है, इसमें भी कंपनी ने Curved Display के साथ Horizontal Camera सेटअप दिया है। इसके अलावा इसमें भी आपको स्लिम बॉडी मिलती है। अब अगर इतनी समानता नजर आ रही है तो हो सकता है कि आगामी विवो फोन इसी फोन के रीब्रांडेड वर्जन हो?
अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है, ऐसे में, इसे लेकर इस समय कुछ भी कहना जल्दी हो सकती है, लेकिन प्राइस, स्पेक्स और फीचर आदि को देखते हैं तो दोनों ही फोन्स में काफी समानता देखने को मिल रही है। ऐसे में, कुछ भी हो सकता है!
iQOO Z11 5G के स्पेक्स और टॉप फीचर
iQOO Z11 स्मार्टफोन में कंपनी ने एक 6.83-इंच की Curved AMOLED डिस्प्ले दी थी, जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट इसे स्मूद बनाता है। इसके अलावा डिस्प्ले पर 3000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन में कंपनी की ओर से MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलता है, फोन में 12GB तक की रैम इसे सपोर्ट करने के लिए मौजूद है। इसके अलावा फोन को कंपनी 256GB तक की स्टॉरिज के साथ लेकर आई है।

iQOO के फोन को कंपनी एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च कर चुकी है, जिसमें OriginOS 6 का सपोर्ट भी मिलता है, फोन को 3 OS अपग्रेड और 5 साल के लिए सिक्युरिटी अपडेट भी मिलने वाला है। iQOO के इस फोन को कंपनी 50MP का प्राइमेरी कैमरा के साथ लॉन्च कर चुकी है, इसमें इसमें एक 8MP का अन्य कैमरा और एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में 7050mAh की बैटरी 44W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। इसके साथ साथ इसमें IP68 और IP69 का सपोर्ट भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: आइकू जी11 बनाम वनप्लस नॉर्ड सीई 6 बनाम विवो टी5 प्रो: कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
