आइकू जी11 बनाम वनप्लस नॉर्ड सीई 6 बनाम विवो टी5 प्रो: कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना
इंडिया के बाजार में iQOO Z11 को लॉन्च कर दिया गया है।
40000 रुपये के प्राइस में इसकी टक्कर कुछ फोन्स से होने वाली है।
यह फोन OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro से टक्कर लेने वाला है।
भारत का स्मार्टफोन इस समय प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है। इस समय अपर-मिडरेंज सेगमेंट की जंग काफी तेज हो गई है। एक नए फोन के साथ इसे तेजी मिल चुकी है। इंडिया में आज ही iQOO Z11 को लॉन्च कर दिया गया है, यह फोन इंडिया के बाजार में OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro 5G को कड़ी टक्कर दे रहा है। इन तीनों ही फोन्स में कंपनी 144Hz एमोलेड डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट दे रही हैं। अगर आप भी इस प्राइस ब्रैकेट में एक नया पावरफुल ऑल-राउंडर 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, आपको इन सभी फोन्स के स्पेक्स आदि की तुलना को जरूर देख लेना चाहिए।
Surveyकीमत की तुलना
iQOO Z11 को कंपनी ने 40000 रुपये के प्राइस के अंदर लॉन्च किया है, इसके 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 34,999 रुपये के प्राइस में लेकर आई है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 39,999 रुपये में बेचने वाली है और 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को देखा जाए तो इसे कंपनी 44,999 रुपये के प्राइस में सेल करेगी। इसके अलावा एक अन्य मॉडल को कंपनी 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में 49,999 रुपये के प्राइस में लेकर आई है।

इसके अलावा OnePlus Nord CE 6 को देखते हैं तो यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 33,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर चुकी है। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 36,999 रुपये में सेल कर रही थी। Vivo T5 Pro को अगर देखते हैं तो यह फोन 32,999 रुपये और 36,999 रुपये के प्राइस में क्रमश: 128GB और 256GB मॉडल में आता है।
डिज़ाइन और डिस्प्ले की तुलना
iQOO Z11 में 6.83-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI पिक्सल डेंसिटी और 2,000 निट्स की HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। OnePlus Nord CE 6 में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Vivo T5 Pro 5G में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, यह भी 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की तुलना
iQOO Z11 में नया MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलता है। इस फोन को कंपनी ने Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च किया है। दूसरी ओर, OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन भी Android 16 पर आता है, लेकिन इसमें OxygenOS 16 की स्किन मौजूद है। Vivo T5 Pro 5G को अंत में देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप और फोटोग्राफी की तुलना
iQOO Z11 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। OnePlus Nord CE 6 में OIS और f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है, इसके अलावा इसमें एक 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मौजूद है। फ्रंट पर फोन में एक 32MP सेल्फ़ी कैमरा मिल जाता है। Vivo T5 Pro 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर से लैस है। इसमें भी वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग स्पीड की तुलना
बैटरी बैकअप के मामले में तीनों ही फोन्स काफी आगे हैं, लेकिन विवो यहाँ साफ तौर पर बाजी मार लेता है: Vivo T5 Pro 5G को देखा जाए तो इसमें एक बड़ी और बेहद बड़ी 9,020mAh की बैटरी मिलती है, इसमें आपको 90W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिल जाती है। OnePlus Nord CE 6 में कंपनी की ओर से एक 8,000mAh की बड़ी बैटरी को जगह दी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है।

अंत में अगर iQOO Z11 को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी एक 7,050mAh की बैटरी के साथ लेकर आई है, इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाती है।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 vs Nothing Phone 4a Pro: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
