Digit.in

Redmi नहीं किसी से पीछे, अपने सस्ते फोन का भी 8GB रैम वेरिएंट किया लॉन्च, जानें डीटेल में

Highlights

Redmi Note 10S का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च

आज से सेल किया जाएगा Redmi Note 10S का 8GB रैम वेरिएंट

Amazon पर सेल में आएगा Redmi Note 10S का नया मॉडल

Redmi नहीं किसी से पीछे, अपने सस्ते फोन का भी 8GB रैम वेरिएंट किया लॉन्च, जानें डीटेल में

जैसा कि हम जानते हैं शाओमी (Xiaomi) भारत में स्मार्टफोन बाज़ार में किस तरह छाया हुआ है और अपनी छाप बरकरार रखने के लिए कंपनी किसी तरह का भी दांव नहीं छोड़ रही है। इसी बात को सिद्ध करते हुए कंपनी ने अपने Redmi Note 10S smartphone का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

Redmi Note 10S का नया वेरिएंट बाज़ार में

Redmi Note 10S को भारतीय बाज़ार में इस साल मई 2021 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया था। अब स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। इस वेरिएंट की कीमत Rs 17,499 हो गई है और फोन को अमेज़न (Amazon), मी.कॉम और मी होम पर सेल किया जाएगा। डिवाइस की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।

redmi note 10s new variant launched

Redmi Note 10S स्पेक्स

Redmi Note 10S में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो FHD+ रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और कोरनिंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। डिवाइस के साइड पर पॉवर बटन के ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। Redmi Note 10S मीडियाटेक हीलियो G95 SoC द्वारा संचालित है।

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा पंच होल में रखा गया है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile