क्या महंगे हो गए हैं सैमसंग फोन..खबर सुनकर टेंशन में आए ग्राहक, देखें कौन सा मॉडल कितना महंगा हुआ!

क्या महंगे हो गए हैं सैमसंग फोन..खबर सुनकर टेंशन में आए ग्राहक, देखें कौन सा मॉडल कितना महंगा हुआ!

साउथ कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बढ़ोतरी Galaxy M, Galaxy F और Galaxy A सीरीज के कई मॉडलों पर देखी जा सकती है।
बताया जा रहा है कि अलग-अलग मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट के आधार पर कीमतों में 500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 5 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेटेड प्राइस दिखाई दे रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस बदलाव की जानकारी सबसे पहले टिप्स्टर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की थी, इस पोस्ट में डिटेल्स दी गई हैं।

Galaxy M36 और F36 की कीमत में भारी इजाफा

Samsung Galaxy M36 और Samsung Galaxy F36 के कुछ वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। आइए वैरिएन्ट वाइज दोनों ही फोन्स की कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Samsung Galaxy M36 के प्राइस मे इजाफा

8GB + 128GB को अब 21,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकेगा, पहले यह 21,499 रुपये के प्राइस में मिल रहा था।

8GB + 256GB वैरिएन्ट को इस समय प्राइस बढ़ने के बाद 25,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है, इससे पहले इस फोन को 24,499 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F36 के प्राइस में इजाफा

8GB + 128GB को इस समय 21,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है, हालांकि पहले यह 21,499 रुपये के प्राइस में मिल रहा था।

8GB + 256GB मॉडल को 25,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है, हालांकि, इसके पहले यह 24,499 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा था।

कुछ वेरिएंट्स में ऐसा भी देखा गया है कि कीमत को 500 रुपये से से 1,500 रुपये तक बढ़ाया गया है।

Galaxy M17 5G और F17 5G का प्राइस भी पहुंचा आसमान पर

Galaxy M17 5G का नया प्राइस

6GB + 128GB की कीमत बढ़कर अब 16,499 रुपये पहुँच गई है, पहले इस फोन का प्राइस 15,999 रुपये था।

8GB + 128GB मॉडल को कंपनी इस समय 18,499 रुपये के प्राइस में सेल कर रही है, जो पहले 17,499 रुपये में सेल हो रही थी।

वहीं Samsung Galaxy F17 5G के कई वेरिएंट्स भी महंगे हो गए हैं। आइए इनके नए प्राइस पर भी एक बार नजर डालते हैं।

Samsung Galaxy F17 5G का नया प्राइस

4GB + 128GB के नए प्राइस को देखते हैं तो अब यह 16,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है, हालांकि, पहले इसका प्राइस 16,499 रुपये था।

6GB + 128GB को भी अब नए प्राइस के बाद 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं, अभी तक इसकी कीमत 17,999 रुपये थी।

8GB + 128GB को इस समय 20,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, हालांकि, पहले यह 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

Galaxy A17 5G के प्राइस में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी

6GB + 128GB स्मार्टफोन मॉडल को इस समय 20,499 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, इसे पहले 18,999 रुपये के प्राइस में सेल किया जा रहा था।

8GB + 128GB मॉडल को 22,499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, पहले यह 20,499 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा था।

8GB + 256GB की कीमत में भी इजाफा दर्ज हुआ है, यह इस समय 26,499 रुपये में मिल रहा है, पहले यह 23,499 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए उपलब्ध था।

Galaxy A06 5G का प्राइस भी बढ़ गया

4GB + 64GB मॉडल को कंपनी अब 12,499 रुपये में बेच रही है, इस मॉडल के प्राइस में कोई भी बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

4GB + 128GB मॉडल को कंपनी अब 15,999 रुपये में सेल कर रही है, यह पहले 13,999 रुपये में बेचा जा रहा था।

क्यों बढ़े स्मार्टफोन के दाम?

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से कीमत बढ़ाने की वजह नहीं बताई है, लेकिन आम तौर पर ऐसे बदलाव इन कारणों से होते हैं:

  • कंपोनेंट की कीमत बढ़ना
  • सप्लाई चेन पर दबाव
  • आयात लागत में वृद्धि, आदि।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion भारत में 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, वॉटरप्रूफ है नया फोन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo