Poco C85x 5G का इंडिया लॉन्च अनाउन्स.. डिजाइन को लेकर सामने आई बड़ी डिटेल्स, देखें स्पेक्स और फीचर
POCO C85x 5G का इंडिया लॉन्च कुछ दिन में हो सकता है। इस बात की जानकारी कंपनी ने खुद ही दे दी है। इसके अलावा एक माइक्रोसाइट से भी इस फोन को लेकर जानकारी मिल रही है, डिजाइन आदि की डिटेल्स भी सामने आई हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने POCO C85 को लॉन्च किया था, इसके बाद कंपनी अपने नए फोन को बाजार में उतारना चाहती है। POCO C85 की चर्चा करें तो इस फोन में एक 6.9-इंच की एक Flat HD+ डिस्प्ले मौजूद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फोन की डिस्प्ले पर मिलती है। फोन में 6nm प्रोसेसर पर निर्मित MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी मिलता है। आइए अब जानते है कि POCO के इस फोन को इंडिया के बाजार में कब लॉन्च किया जा सकता है और इसके स्पेक्स और फीचर्स क्या आपके अगले फोन में होने वाला फीचर्स जैसे हो सकते हैं, जिसे आप इस साल खरीदना चाहेंगे।
SurveyPOCO C85x 5G का इंडिया लॉन्च होगा 10 मार्च 2026 को
Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट का निर्माण भी किया जा चुका है, जो यह जानकारी दे रही है कि आगामी POCO C85x 5G को इंडिया के बाजार में 10 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा इस माइक्रोसाइट से यह भी जानकारी मिलती है कि फोन का डिजाइन कैसा है। इस फोन में एक डुअल-टोन रियर पैनल मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें आपको POCO की ब्रांडिंग बॉटम-लेफ्ट कॉर्नर पर मिल रही है। इसके साथ साथ इस साइट से यह भी साफ हो रहा है कि फोन को flipkart से ही सेल किया जाने वाला है।
आइए अब POCO C85x 5G स्मार्टफोन के कुछ स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डाल लेते हैं जो अभी तक सामने आ चुके हैं। इसके साथ साथ हम आपको POCO C85 के कुछ डिटेल्स भी यहाँ देने वाले हैं।
POCO C85x 5G में क्या मिलने वाला है?
POCO C85x 5G स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। यह कैमरा पिल-शेप में मिलेगा। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल के साथ साथ ही LED Flash भी कैमरा का साथ देने के लिए बैक पैनल पर दिखा दे रहे हैं। फोन के पावर बटन के अलावा वॉल्यूम कंट्रोल बटन फोन के राइट साइड पर देखने को मिलने वाले हैं।
हालांकि, अभी के लिए फोन के सभी स्पेक्स और फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कंपनी के पिछले लॉन्च आदि को देखा जाए तो इसमें एक बड़ी बैटरी मिल सकती है। हालांकि, इन्हें लेकर जानकारी कुछ समय में सामने आ ही जाने वाली है।
POCO C85 5G का प्राइस और अन्य डिटेल्स
POCO C85 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में दिसम्बर महीने में पिछले साल लॉन्च किया गया था। फोन के बेस वैरिएन्ट का प्राइस 12,499 रुपये है। इसके अलावा इस फोन को इस समय Flipkart से ही खरीदा जा सकता है।
फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE 5G की लॉन्चिंग होगी 9 मार्च..200MP का कैमरा और 7000mAh की बैटरी से होगा लैस
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile