भारत में लॉन्च हुआ Realme C83 5G स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जानें 7000mAh की बैटरी वाले फोन के टॉप फीचर्स

भारत में लॉन्च हुआ Realme C83 5G स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जानें 7000mAh की बैटरी वाले फोन के टॉप फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने इंडिया के बाजार में Realme C83 5G को लॉन्च कर ड़िया है। यह मोबाइल फोन Realme C Series में लॉन्च हुआ नया फोन है। अभी के लिए कंपनी की ओर से जानकारी मिल रही है कि फोन की सेल जल्द ही होने वाली है, यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए आने वाला है। Realme के इस नए फोन को कंपनी की ओर से दो कलर ऑप्शन के अलावा तीन रैम और स्टॉरिज मॉडल के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। इसके कुछ खास फीचर्स को देखा जाए तो यह ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है, फोन में एक सिंगल कैमरा यूनिट भी मिलता है। यह एक 13MP कैमरा से लैस है। इसके अलावा फोन में एक 6.8-इंच की LCD स्क्रीन मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आइए इस फोन को खरीदने से पहले इसके प्राइस और टॉप फीचर्स पर एक नजर डालते हैं। हम आपको नीचे दोनों ही बातों को एक एक करके बताने वाले हैं।

Realme C83 5G का इंडिया में प्राइस क्या है?

Realme C83 5G के इंडिया प्राइस को देखते हैं तो यह 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज के लिए 13,499 रुपये है। इसके अलावा फोन के दो अन्य मॉडल यानि 4GB/128GB और 6GB/128GB क्रमश: 14,499 रुपये और 17,499 रुपये में लॉन्च हुए हैं। फोन सभी मॉडल 6 महीने की इंटेरेस्ट फ्री EMI में खरीद सकते हैं। Realme C Series के इस लेटेस्ट फोन की सेल को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन 7 मार्च को 12PM पर सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर आने वाला है। इसके अलावा इसे Realme के ऑनलाइन स्टोर पर भी सेल किया जाने वाला है। Realme C83 5G को कंपनी की ओर से Blooming Purple और Sprouting Green कलर में पेश किया गया था।

Realme C83 5G के टॉप फीचर, इसे खरीदने से पहले ही जान लें

Realme C83 5G स्मार्टफोन में एक डुअल सिम सपोर्ट मिलता है, इसमें Realme UI 7.0 का सपोर्ट और एंड्रॉयड 16 की ताकत मिलती है। फोन को कंपनी ने एक 6.8-इंच की HD+ LCD स्क्रीन पर लॉन्च किया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें 900 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है, फोन में 16.7 मिलियन कलर्स के अलावा 180Hz सैंपलिंग रेट भी मिलता है।

रियलमी कंपनी के इस फोन को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस पर निर्मित है। फोन में ARM Mali G57 MC2 GPU का सपोर्ट मिलता है, फोन में 6GB तक की रैम के साथ साथ 128GB स्टॉरिज मिलती है।

कैमरा ऑप्शन के बारे में चर्चा करें तो रियलमी ने फोन में एक सिंगल कैमरा मात्र को ही जगह दी है, यह 13MP का कैमरा सेन्सर से लैस है, जो f/2.2 अपर्चर और 77- डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ ऑटोफोकस से भी लैस है। फोन में एक 5MP का कैमरा सेल्फ़ी के लिए भी मिल रहा है। इससे आपको बेहतरीन सेल्फ़ी और अच्छी वीडियो रिकॉर्डिंग मिलने वाली है।

Realme C83 5G में एक 7000mAh की बैटरी मिलती है, जो 15W की Wired Charging क्षमता मिलती है। फोन में इसके अलावा कई अन्य सेन्सर भी मिलते हैं, जो कम कीमत में फोन को एक दमदार फोन बना दे रहे हैं।

इस प्राइस में कौन से दूसरे फोन्स रहेंगे बेस्ट?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आखिर इसी प्राइस रेंज में कुछ अन्य फोन्स आपके लिए कैसे रह सकते हैं तो हम आपको यहाँ कुछ फोन्स की एक लिस्ट आपको देने वाले हैं, जो इस प्राइस रेंज में Realme के लेटेस्ट फोन से कड़ी टक्कर लेने में सक्षम हैं। इस प्राइस रेंज में आपको Oppo K14x मिल जाने वाला है। इस फोन में भी आपको दमदार स्पेक्स और फीचर मिलते हैं। Realme Narzo 90x को भी इसी प्राइस रेंज में एक दमदार फोन माना जा सकता है। इसके अलावा Moto G57 Power को भी इसी प्राइस रेंज में एक अच्छा खासा प्रतिद्वंदी माना जा सकता है। Samsung Galaxy M17 5G भी इसी प्राइस रेंज में आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या महंगे हो गए हैं सैमसंग फोन..खबर सुनकर टेंशन में आए ग्राहक, देखें कौन सा मॉडल कितना महंगा हुआ!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo