Realme 9i को कंपनी ने किया टीज़, ऐसा होगा आगामी फोन का डिज़ाइन

Highlights

Realme 9i को जल्द किया जाएगा लॉन्च

10 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है Realme 9i

Realme 9i के स्पेक्स होंगे ऐसे

Realme 9i को कंपनी ने किया टीज़, ऐसा होगा आगामी फोन का डिज़ाइन

Realme 9i कई समय से अफवाहों में है और फोन को लीक में देखा गया है। डिवाइस को पिछले हफ्ते गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया था जिससे फोन के खास स्पेक्स का पता चला है। हैंडसेट को AliExpress पर क्रिसमस के दौरान देखा गया था और इंडोनेशिया पर क्वालिटी सर्टिफिकेशन (CQC) वैबसाइट पर भी देखा गया था। इस तरह उम्मीद लगाई जा सकती है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस को जल्द वियतनाम में लॉन्च किया जा सकेगा।

कब लॉन्च होगा Realme 9i?

The Pixel की रिपोर्ट के मुताबिक, Realme 9i को 10 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है लेकिन कंपनी ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। लीकस्टर Mukul Sharma के मुताबिक, Realme के आधिकारिक Facebook पेज से पुष्टि हुई है कि फोन को 10 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, बाद में इस पोस्ट को हटा लिया गया है।  

realme 9i

रिपोर्ट के मुताबिक, फोन का डिज़ाइन काफी हद तक 8i से मिलता-जुलता होगा। डिवाइस को रेकटंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा जिसमें सेन्सर प्लेसमेंट GT Neo 2 जैसा होगा। फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो LED फ्लैश के साथ आएगा। हाल ही में चल रहे ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद कर सकते हैं कि डिवाइस में 50MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा। डिवाइस के रियर पैनल को प्लास्टिक से बनाया जाएगा और इस पर वर्टिकल स्ट्रिप्स मिलेंगी।

फोन के फ्रंट पर लेफ्ट कोर्नर पर पंच-होल कैमरा दिया जाएगा। डिवाइस की स्क्रीन फ्लैट है और उम्मीद की जा रही है कि यह LCD पैनल होगा। रूमर्स से संकेत मिले हैं कि रियलमी फोन को 6.5 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी।

डिवाइस के बाईं ओर वॉल्यूम बटन और पॉवर बटन दिए गए हैं जो फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करता है। बॉटम एज पर USB टाइप-C, 3.5mm हैडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल और प्राइमरी माइक दिया गया है।

अन्य जानकारी के मुताबिक, स्नैपड्रैगन 680 SoC द्वारा संचालित है और इसे 5000mAh की बैटरी के साथ पेयर किया गया है। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित realme UI पर काम करता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile