ये रहा Jio का 11 रुपये वाला प्लान..मिलता है 10GB डेटा, 99% लोग नहीं जानते हैं कहाँ मिलता है ये रिचार्ज

ये रहा Jio का 11 रुपये वाला प्लान..मिलता है 10GB डेटा, 99% लोग नहीं जानते हैं कहाँ मिलता है ये रिचार्ज

अगर आपका एक रिचार्ज प्लान में मिलने वाला डेली डेटा कोटा बार-बार खत्म हो जाता है, इसके अलावा इमरजेंसी में आपको फास्ट इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, तो Reliance Jio ने 2026 में आपके लिए एक दमदार प्लान को लिस्ट में जोड़ दिया है। जियो ने इस साल कुछ ऐसे अल्ट्रा-चीप डेटा वाउचर्स लॉन्च किए हैं, जो न सिर्फ आपके जेब पर कम असर करते हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर आपको हाई-स्पीड डेटा भी प्रदान करते हैं। ये प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो रेगुलर कॉलिंग प्लान तो रखते हैं लेकिन कभी-कभी एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत महसूस करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

11 रुपये में 10GB डेटा: जियो का सबसे सस्ता डेटा वाउचर

जियो का सबसे सस्ता डेटा वाउचर सिर्फ 11 रुपये का है, जो इमरजेंसी यूजर्स के लिए किसी लाइफ-सेवर से कम नहीं है। इस छोटे से रिचार्ज में आपको कुल 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। हालांकि, इसकी एक शर्त है। यह प्लान सिर्फ 1 घंटे के लिए ही वैलिड रहता है। इसका मतलब है कि आपको एक घंटे के भीतर ही पूरा 10GB डेटा इस्तेमाल करना होगा। अगर अचानक वीडियो कॉल, फाइल डाउनलोड या हॉटस्पॉट की जरूरत पड़ जाए, तो यह वाउचर बेहद काम का साबित होता है।

आइए अब Reliance Jio के कुछ अन्य रिचार्ज प्लांस पर भी एक नजर डाल लेते हैं तो इस तरह के समय में आपके बेहद ज्यादा काम आ सकते हैं।

359 में 50GB डेटा: बिना डेली लिमिट की टेंशन

अगर आप बार-बार डेटा ऐड-ऑन लेने से परेशान हो चुके हैं और पूरे महीने के लिए एक्स्ट्रा इंटरनेट चाहते हैं, तो जियो का 359 रुपये वाला डेटा पैक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडीटी के साथ 50GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कोई डेली डेटा लिमिट नहीं है। आप चाहें तो एक दिन में सारे डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं और चाहे तो आप इस डेटा का इस्तेमाल धीरे धीरे भी कर सकते हैं।

कॉलिंग और SMS नहीं मिलेंगे, ये हैं सिर्फ डेटा वाउचर

अब यहाँ यह समझना जरूरी है कि जियो के ये दोनों प्लान केवल डेटा वाउचर हैं। इनके साथ न तो फ्री कॉलिंग मिलेगी और न ही SMS। इनका इस्तेमाल तभी किया जा सकता है जब आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान (कॉलिंग वाला रिचार्ज) मौजूद हो। आसान शब्दों में कहें तो ये पैक सिर्फ आपके मौजूदा डेटा को बढ़ाने का काम करते हैं।

जियो के अन्य सस्ते डेटा ऑप्शन

इन दो प्लान्स के अलावा भी जियो अपने यूजर्स को कुछ और किफायती डेटा वाउचर ऑफर कर रहा है। जैसे 19 रुपये में 1GB (1 दिन के लिए) और 49 रुपये में में 25GB (1 दिन के लिए)। ये ऑप्शन भी जियो आपको दे रहा है, आप इनका भी लाभ ले सकते हैं। हालांकि, आपको अपनी जरूरत और जेब के हिसाब से निर्णय लेना चाहिए। अगर आप इन प्लांस के साथ रिचार्ज करना चाहते हैं तो आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट jio.com पर जा सकते हैं, या MyJio App का इस्तेमाल करके भी इन प्लांस को रिचार्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सालभर की टेंशन छूमंतर: Jio लाया एक साल वाला सस्ता जुगाड़, अब सिम बंद होने का डर नहीं

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo