सालभर की टेंशन खत्म: Jio ने निकाला 365 दिन वाला सस्ता जुगाड़, अब सिम बंद होने का डर नहीं

HIGHLIGHTS

365 दिनों की लंबी वैलिडिटी, पूरे साल रिचार्ज-फ्री टेंशन।

रोज़ 2.5GB डेटा + अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS वाला धाकड़ प्लान।

OTT, JioTV और 35,000 रुपये वाला Google Gemini Pro फ्री में।

सालभर की टेंशन खत्म: Jio ने निकाला 365 दिन वाला सस्ता जुगाड़, अब सिम बंद होने का डर नहीं

अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने की टेंशन से परेशान हैं और चाहते हैं कि आपकी सिम बिना रुके पूरे साल चलती रहे, तो Reliance Jio के पास आपको इस समस्या का समाधान है। जियो ने अपने यूजर्स के लिए ऐसा किफायती सालाना प्लान अपने पोर्टफोलियो में रखा हुआ है, जो न सिर्फ लंबी वैलिडिटी के साथ आता है, बल्कि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ डेटा और एंटरटेनमेंट का डॉज भी मिलता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज के समय में जब हर महीने रिचार्ज कराना जेब पर भारी पड़ने लगा है, ऐसे में यह एनुअल प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो बार बार रिचार्ज करा करा के परेशान हो गए हैं और जिन्हें बार बार रिचार्ज करने की टेंशन सताती रहती है।

Jio का सबसे सस्ता एनुअल रिचार्ज प्लान

जियो का 3599 रुपये के प्राइस वाला प्रीपेड प्लान कंपनी का सबसे किफायती सालाना प्लान है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 365 दिनों की लंबी नहीं सबसे लंबी एक साल की वैलिडीटी है, इसका मतलब है कि अगर आपने इस रिचार्ज प्लान को खरीद लिया तो आपकी सिम पूरे साल के लिए एक ही रिचार्ज में एक्टिव रहने वाली है, इसका मतलब यह भी है कि आपको बार बार सिम एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करने की जरूरत नहीं है, इसके अलावा आपको बार बार की प्लान एक्सपायरी की भी टेंशन से मुक्ति मिलती है।

इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है, जिससे आप देशभर में बिना किसी लिमिट के जितनी चाहे उतनी बातें अपने कारीबियों और रिश्तेदारों से कर सकते हैं। इसके साथ ही हर दिन 100 SMS भी इस प्लान का हिस्सा हैं।

डेटा बेनिफिट्स: पूरे साल भरपूर इंटरनेट देता है प्लान

डेटा की बात करें तो न तो यह प्लान आपने देखा है कि कॉलिंग के मामले में पीछे है और न ही SMS इस प्लान में कम मिलते हैं। ऐसे ही डेटा के मामले में भी यह प्लान एक दमदार रिचार्ज प्लान के तौर पर देखा जा सकता है। इस प्लान में आपको कुल 912GB से भी ज्यादा हाई-स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में Unlimited 5G डेटा का लाभ भी मिलता है। इसी कारण यह प्लान आपके लिए एक दमदार रिचार्ज प्लान बन जाता है। अगर डेली डेटा को देखा जाए तो अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा इस प्लान में आपको 2.5GB डेली डेटा का लाभ भी मिलता है।

इतने डेटा का इस्तेमाल आप करने करने वाले हैं, क्या इसी सोच में आप भी पड़ गए हैं। असल में, जियो के इस प्लान में मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल आप वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन मीटिंग और रोजमर्रा के इंटरनेट इस्तेमाल के लिए कर सकते हैं। हालांकि, डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम हो सकती है, लेकिन कनेक्टिविटी बनी रहती है लेकिन अनलिमिटेड 5G डेटा के इस प्लान के साथ जुड़े होने से आपको सालभर डेटा और कॉलिंग को लेकर कोई भी समस्या नहीं आती है।

OTT और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स बनाते हैं इस प्लान को सबसे खास

जियो इस प्लान के साथ सिर्फ कॉल और डेटा ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट का भी पूरा पैकेज मिल रहा है। इसमें 3 महीने का Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है, जिससे आप फिल्में, वेब सीरीज़ और स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा लाइव टीवी चैनल देखने के लिए JioTV का एक्सेस भी इस प्लान का हिस्सा हैं। खास बात यह है कि कंपनी इस प्लान के साथ 35,000 रुपये की कीमत वाला Pro Google Gemini सब्सक्रिप्शन भी फ्री दे रही है, जो AI-based फीचर्स इस्तेमाल करने वालों के लिए बोनस जैसा है।

यह भी पढ़ें: UPI से पैसे गलत अकाउंट में चले गए? घबराइए मत, इन आसान तरीकों से मिल जाएँगे वापिस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo