लॉन्च से पहले ही जानें Google Pixel 10a का इंडिया प्राइस, डिजाइन, कैमरा, बैटरी और स्पेक्स

लॉन्च से पहले ही जानें Google Pixel 10a का इंडिया प्राइस, डिजाइन, कैमरा, बैटरी और स्पेक्स

Google ने अपने अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Google Pixel 10a की पहली आधिकारिक झलक Pixel Lineup के फैंस को दिखा दी है। कंपनी की ओर से शेयर किए गए छोटे से टीज़र में फोन का क्लीन और सिंपल डिजाइन नजर आता है, जो काफी हद तक Google Pixel 9a जैसा ही है। सबसे ज्यादा ध्यान इसका नया सॉफ्ट पाउडर-ब्लू शेड खींचता है, जिसे गूगल Fog कलर के नाम से पेश कर सकता है। कंपनी ने अभी स्पेसिफिकेशन डिटेल्स नहीं बताई हैं, लेकिन लॉन्च से पहले लीक्स के जरिए काफी जानकारी सामने आ चुकी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

किस डिजाइन के साथ लॉन्च होगा Google Pixel 10a

डिजाइन आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Google Pixel 10a को कंपनी एक फ्लैट कैमरा आइलैंड और मिनिमल फिनिश के साथ लॉन्च कर सकती है, यह इस समय Pixel सीरीज़ की पहचान बन चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन Obsidian, Berry, Lavender और Fog जैसे चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को क्लासिक और फ्रेश दोनों तरह के ऑप्शन उपलब्ध हो जाने वाले हैं।

डिस्प्ले, परफॉरमेंस और बैटरी की डिटेल्स

अगर डिस्प्ले को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि Google Pixel 10a को कंपनी एक 6.3 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है, जो साइज में Pixel 9a के बराबर होने वाली है। परफॉर्मेंस को देखा जाए तो इस फोन में एक Tensor G4 चिपसेट दिए जाने की चर्चा चल पड़ी है। कहा जा रहा है कि यह वही चिप होगी, लेकिन थोड़ी बेहतर ट्यूनिंग के साथ यह ज्यादा बेहतर हो जाने वाली है, ऐसा कहा जा रहा है कि हीट मैनेजमेंट और लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस ज्यादा स्टेबल बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बैटरी कैपेसिटी भी लगभग पहले जैसी ही रहने वाली है और फोन में 5100mAh की बैटरी मिल सकती है।

Google Pixel 10a का कैमरा सेटअप

कैमरा को देखा जाए तो Google Pixel 10a को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कंपनी कैमरा में कुछ बदलाव कर सकती है। लीक्स के अनुसार गूगल के इस फोन में एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है, जबकि फ्रंट पर फोन में एक 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। गूगल के कैमरा सॉफ्टवेयर के कारण ही फोन से शानदार फोटो क्वालिटी की उम्मीद की जा रही है।

इंडिया में कब लॉन्च हो सकता है Google Pixel 10a और इंडिया प्राइस की डिटेल्स

भारत में Pixel 10a की प्री-बुकिंग 18 फरवरी से शुरू होने की बात सामने आ रही है। कीमत की बात करें तो फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में करीब 49,999 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च क्या जा सकता है, हालांकि, ऐसा भी कहा जा सकता है कि Google Pixel 10a का 256GB स्टॉरिज मॉडल कुछ महंगा पड़ सकता है। अगर यह कीमत सही रहती है, तो Pixel 10a मिड-प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आ सकता है।

यह भी पढ़ें: किसी भी देश से इंडिया में iPhone 17 या एक ब्रांड न्यू लैपटॉप खरीद कर लाने या मँगवाने पर नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी, देखें ये नया नियम

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo