Reliance Jio यूजर्स पाएं 400 से कम के रिचार्ज में 84 दिन की वैधता

Highlights

जियो यूजर्स पाएं 400 से कम में 84 दिन की वैधता

कुल 6GB डाटा ऑफर करता है Jio का Rs 395 वाला प्लान

लंबी अवधि के लिए रिचार्ज करें Rs 1599 वाला प्लान

Reliance Jio यूजर्स पाएं 400 से कम के रिचार्ज में 84 दिन की वैधता

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने प्रीपेड ग्राहकों को अक्सर एक से बढ़ कर एक बेनिफ़िट ऑफर करता है। जियो द्वारा बढ़ाए गए रिचार्ज प्लान की कीमतों से यूजर्स परेशान हैं और खासकर वो यूजर्स जो घर और ऑफिस में वाई फाई का उपयोग करते हैं लेकिन बाहर जाने पर थोड़े बहुत डाटा की आवश्यकता होती है। अगर आप भी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो लंबी अवधि के साथ आता हो और कीमत भी कम रहे तो Jio का Rs 395 वाला प्लान आपको पसंद आएगा।

Jio Rs 395 Plan

Rs 395 के प्लान की बात करें तो इसकी वैधता 84 दिन है। प्लान में कुल 6GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1000 SMS मिल रहे हैं। प्लान के साथ ही फ्री जियो सिनेमा, जियो TV, जियो सिक्योरिटी ऐप और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस मिल रहा है।

jio plan

Jio Rs 155 Plan

Jio के Rs 155 वाले प्लान की बात करें तो यह भी ऊपर बताए गए प्लान की तरह ही है। इस प्लान में आपको 2GB डाटा मिल रहा है और इसकी वैधता 28 दिन है। यह डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps हो जाती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 300 फ्री SMS मिलते हैं। प्लान के तहत जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिल रहा है।

jio recharge plan

Jio Rs 1599 Plan

अगर आप लंबी अवधि के लिए कम डाटा वाला प्लान चाहते हैं तो Rs 1599 के प्लान में 336 दिन की वैधता मिलती है। प्लान में कुल 24GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3600 SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा, आप जियो के ऐप्स का फ्री एक्सेस भी पा सकते हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile