Samsung का नया 5G फोन हो गया अब और भी सस्ता, 8GB रैम और 64MP कैमरा है इसकी शान

Highlights

Galaxy M52 5G की कीमत में Rs 2500 की कटौती की गई

Galaxy M52 5G है कंपनी का किफ़ायती 5G फोन

Android 11 पर काम करता है डिवाइस

Samsung का नया 5G फोन हो गया अब और भी सस्ता, 8GB रैम और 64MP कैमरा है इसकी शान

सैमसंग के Galaxy M52 5G की कीमत इस हफ्ते कम कर दी गई है। सितंबर 2021 में इस फोन को लॉन्च किया गया था और अब ग्राहक इसे काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। फोन की कीमत में Rs 2500 की कटौती की गई है। इसके बाद आप डिवाइस के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 27,499  और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 29,499 में खरीद सकते हैं। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और एंडरोइड 11 (Android 11) पर काम करता है। फोन को ब्लेजिंग ब्लू और आईसी ब्लू रंगों में पेश किया गया है।

galaxy m52 5g price

Samsung Galaxy M52 5G की स्पेसिफिकेशन

अगर हम स्पेक्स की बात करें तो आपको बता देते है कि सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी मोबाइल फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा फोन में आपको एक 6.7-इंच की FHD+ सुपर AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है, जो कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन पाए हुए है। इसके अलावा फोन में आपको एक 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी। फोन में आपको एक ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेप ड्रैगन 778G प्रोसेसर और इसके साथ 6GB और 8GB के रैम मिलेगी. फोन में आपको 128GB तक की स्टोरेज भी मिलने वाली है। 

फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो एक 64MP का प्राइमरी कैमरा से लैस होगा, इसके अलावा इसमें आपको एक 12MP का वाइड-एंगल लेंस और एक 5MP का मैक्रो शूटर मिलने वाला है। सेल्फी के लिए फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है. फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile