Samsung Galaxy A13 5G के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ Galaxy A12, जानें क्या है प्राइस

Highlights

Samsung Galaxy A12 हुआ सस्ता

Rs 12,999 है अब Galaxy A12 की कीमत

Galaxy A12 की कीमत हुई और भी कम

Samsung Galaxy A13 5G के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ Galaxy A12, जानें क्या है प्राइस

Samsung Galaxy A12 की पीढ़ी का अगला फोन लॉन्च होने से पहले ही फोन की कीमत Rs 1000 कम हो गई है। अगले महीने Galaxy A13 5G को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Samsung Galaxy A12 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 13,999 थी लेकिन अब 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को Rs 12,999 में खरीदा जा सकता है। डिवाइस के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भी Rs 1000 कम की गई है और इसकी कीमत कम कर के Rs 15,499 कर दी गई है।

Galaxy A12 को सैमसंग (Samsung) के ऑनलाइन स्टोर, अमेज़न (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सेल किया जाएगा। ऐसा हो सकता है कि ऑफलाइन स्टॉक में मौजूद डिवाइसेज़ के दाम भी कम किए जा सकते हैं।

Samsung Galaxy A12 स्पेक्स (Samsung Galaxy A12 Specs)

ड्यूल सिम वाला Samsung Galaxy A12 (सैमसंग गैलेक्सी A12) एंडरोइड 11 पर आधारित One UI के साथ आया है। फोन में 6.5 इंच की HD+ PLS TFT डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन ओक्टा-कोर एक्सिनोस 850 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB तक रैम व 128GB स्टोरेज दिया गया है जिसे आप माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा (camera) सेटअप है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेन्सर मिल रहा है। सेल्फी व विडियो कॉल के लिए Samsung Galaxy A12  (सैमसंग गैलेक्सी A12) में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy A12  (सैमसंग गैलेक्सी A12) में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लुटूथ v5, GPS/ A-GPS, NFC, USB टाइप-C और 3.5mm हैडफोन जैक मिलेगा। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile