Oppo A3 को लेकर इंटरनेट पर हुआ बड़ा खुलासा, कीमत से लेकर लॉन्च डेट तक आई सामने
Oppo A3 स्मार्टफोन को लेकर इंटरनेट पर बहुत सी जानकारी लीक हुई है।
Oppo समय समय पर अपने नए नए डिवाइस लॉन्च करता रहता है, अब एक नए लीक में ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी अपने नए डिवाइस पर काम कर रही है, जिसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Oppo A3 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेट पर इस स्मार्टफोन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें इसकी कीमत से लेकर इसके स्पेक्स और फीचर आदि के साथ साथ इसकी लॉन्च डेट भी सामने आई है।
Surveyअगर स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को मिड-रेंज श्रेणी में पेश किया जाने वाला है। इसके अलावा इसमें एक 6.2-इंच की 2280×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होने वाली है। ऐसा भी सामने आया है कि डिवाइस में एक 4GB रैम के अलावा 128GB की इंटरनल स्टोरेज होने वाली है।
Paytm मॉल: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स
फोन में एक मीडियाटेक MTK6771 चिपसेट हो सकता है, जो 2.0GHz की क्लॉक स्पीड के साथ इसमें शामिल है। इसके अलावा अगर कुछ लोग नहीं जानते हैं तो उन्हें बता देते हैं कि यह हेलिओ P60 है। इसके अलावा इस डिवाइस को 16-मेगापिक्सल के रियर कैमरा के अलावा एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
फोन में एक 3,300mAh क्षमता की बैटरी दी गई है साथ ही इसमें आपको एंड्राइड 8.1 Oreo मिलने वाला है। इस डिवाइस को 1 मई को 1,999 युआन यानी लगभग 318 डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है।
Paytm मॉल: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स
अभी हाल ही में ऐसा भी सामने आया है कि कंपनी यानी Oppo अपने Oppo F7 Black Diamond को 21 अप्रैल को भारत में सेल के लिए लाने वाला है। इसके अलावा आपको बता दें कि यह फ्लिप्कार्ट, अमेज़न इंडिया, और Paytm के माध्यम से सेल किया जाने वाला है। जैसे कि अन्य सभी F7 मॉडल हमने देखे हैं, इस डिवाइस में भी वैसे ही स्पेक्स और फीचर होने वाले हैं। हालाँकि यह अपने डिजाईन को लेकर सबसे ज्यादा अलग है। हालाँकि स्टोरेज को लेकर भी ऐसा कहा जा रहा है कि यह ज्यादा स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा।
Digit NewsDesk
Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile
