Digit.in

लॉन्च से पहले टीजर विडियो में नज़र आया OnePlus 10 Pro, हो सकता है इस दिन लॉन्च

Highlights

लॉन्च से पहले टीजर विडियो में नज़र आया OnePlus 10 Pro, हो सकता है इस दिन लॉन्च

OnePlus 10 Pro को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ किया जाएगा लॉन्च

स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC द्वारा संचालित होगा OnePlus 10 Pro

लॉन्च से पहले टीजर विडियो में नज़र आया OnePlus 10 Pro, हो सकता है इस दिन लॉन्च

OnePlus 10 Pro का टीज़र विडियो फोन के लॉन्च से पहले सामने आया है। विडियो में स्मार्टफोन को अलग-अलग एंगल से दिखाया गया है। पिछली रिपोर्ट में भी स्मार्टफोन के डिज़ाइन को देखा गया है। कहा जा रहा है कि OnePlus 10 Pro में बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिसे Hasselblad ब्रांडिंग दी जाएगी। आगामी स्मार्टफोन को गीकबेंच पर देखा गया है जिससे स्मार्टफोन के कुछ स्पेक्स का पता चला है।

ट्विटर पर टिप्सटर Mayank Kumar द्वारा साझा किए गए टीजर विडियो से आगामी OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। डिवाइस में एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 8MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा।

OnePlus 10 Pro Official Teaser Video. pic.twitter.com/pExux8WM3K

— Mayank Kumar  (@MayankkumarYT) December 30, 2021

टिप्सटर द्वारा साझा किए गए विडियो में Hasselblad की ब्रांडिंग देखी गई है। स्मार्टफोन P2D 50T सेन्सर के साथ देखा गया है जो अतिरिक्त कैमरा फीचर्स ऑफर कर सकता है। फ्रंट फेसिंग कैमरा को डिस्प्ले के लेफ्ट कोर्नर पर रखा जाएगा और फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

विडियो में स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख 11 जनवरी दी गई है। OnePlus 10 Pro को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 10 Pro की अनुमानित स्पेसिफिकेशन (OnePlus 10 Pro expected Specs)

रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 10 Pro में 6.7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजोल्यूशन 2,048 x 1,080 पिक्सल होगा। रेंडर ने ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और सिल्वर रंगों को दिखाया है। वनप्लस 10 और वनप्लस 10 प्रो ब्रांड के पहले डिवाइस होने की उम्मीद है जो नए ओप्पो + वनप्लस यूनिफाइड OS की सुविधा देंगे। डिवाइस को नई क्वालकॉम 800-सीरीज़ चिप द्वारा संचालित किए जाने की भी उम्मीद है। अमेरिकी चिपमेकर इस महीने के अंत में इसे पेश कर सकता है।

पहले लीक हुए रेंडर्स ने वनप्लस 10 सीरीज़ के लिए एक नए डिज़ाइन की ओर भी इशारा किया है, जिसमें एक चौकोर आकार का कैमरा देखा गया है जो ऊपर और बाएँ किनारों पर विस्तारित होगा। अन्य स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी शामिल हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles