OnePlus अपने इस साल के फ्लैगशिप फोन पर दे रहा है भारी डिस्काउंट, फीचर्स कर देंगे खरीदने पर मजबूर
OnePlus 9R पर कंपनी दे रही है भारी डिस्काउंट
21 से 31 दिसंबर तक चल रही है OnePlus की यह सेल
OnePlus 9R को ICICI बैंक कार्ड से खरीदने पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

आज साल 2021 का आखिरी दिन आ गया है और सभी लोग नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच ई-कॉमर्स कंपनियां और मोबाइल निर्माता स्मार्टफोंस पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर पेश कर रहे हैं। OnePlus की वैबसाइट पर कंपनी 21 से 31 दिसंबर तक कई प्रोडक्टस पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
इस सेल के दौरान अगर आप OnePlus 9R को खरीदना चाह रहे हैं तो फोन को Rs 39,999 के बजाए केवल Rs 33,999 में खरीद सकते हैं। डिवाइस को ICICI बैंक के कार्ड से खरीदने पर Rs 3000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

OnePlus 9R स्पेक्स
OnePlus 9R मोबाइल फोन में आपको एक 6.55-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, इसमें आपको एक पंच-होल कटआउट भी मिल रहा है, जो फोन में सेल्फी के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको दो कलर ऑप्शन भी मिल रहे हैं, आपको बता देते है कि आप इस मोबाइल फोन को लेक ब्लू और कार्बन ब्लैक रंगों में ले सकते हैं।
इसके अलावा आपको बता देते है कि आपको यह मोबाइल फोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 870 के साथ मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल रही है। फोन में कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि OnePlus 9R मोबाइल फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर भी मिल रहा है, फोन में आपको 16MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का मोनोक्रोम लेंस भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में आपको एक 16MP का कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 65T की वार्प चार्ज फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile