Digit.in

एक ही रिचार्ज में Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का लाभ, Vi यूजर्स के लिए है खास ऑफर

Highlights

Vi के इन तीन प्लांस के साथ मिलता है OTT प्लेटफॉर्म का भरपूर मज़ा

Amazon Prime और Disney+ Hotstar के लाभ के साथ आते हैं Vi के ये प्लान

Disney+ Hotstar का लाभ भी मिल रहा है वोडाफोन आइडिया के इन प्लांस में

एक ही रिचार्ज में Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का लाभ, Vi यूजर्स के लिए है खास ऑफर

आज के समय में नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video)  और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) जैसे टॉप OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस हर किसी को चाहिए। हालांकि, अलग से ये सब्स्क्रिप्शन पाने के लिए काफी खर्चा करना पड़ता है। आज हम आपको प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) के उन प्लांस के बारे में बता रहे हैं जो नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का सब्स्क्रिप्शन ऑफर करते हैं।

Vi के प्लान OTT प्लेटफॉर्म बेनिफ़िट के साथ 

वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने यूजर्स को तीन पोस्टपेड प्लांस (Postpaid plans) ऑफर कर रहा है जो अतिरिक्त लाभ में नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का फ्री एक्सेस ऑफर करते हैं। बता दें कि Vi के कुल तीन प्लांस जो Rs 1000 से अधिक दाम में आते हैं। इन्हें Vodafone Idea RedX Plans के नाम से जाना जाता है और इन्हें लेने से पहले यूजर्स को छह महीनों में लॉकिंग पीरियड के लिए रजिस्टर करना होगा।

vi recharge plan

Vi Rs 1099 वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) के Rs 1099 वाले इस पोस्टपेड प्लान (postpaid plan) में आपको अनलिमिटेड इंटरनेट, हर महीने के लिए 100 SMS और एक साल के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का फ्री एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, प्लान में Vi मूवीज़ एंड TV का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा, प्लान में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के साल में चार बार डोमेस्टिक और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउन्ज का एक्सेस भी दिया जा रहा है।

Vi Rs 1699 वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया के अगले प्लान की बात करें तो यह Rs 1699 में आता है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल्स का लाभ मिलता है। इसके अलावा, प्लान में प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है और OTT के लाभ की बात करें तो आप नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का फ्री एक्सेस भी पा सकते हैं। इस प्लान के तहत तीन कनेक्शन का लाभ मिलता है।

vodafone idea recharge plan

सेकंडरी कनेक्शन की बात करें तो यह केवल Vi मूवीज़ और TV का लाभ उठा सकते हैं।  प्लान में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के साल में चार बार डोमेस्टिक और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउन्ज का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है।

Vi का Rs 2299 वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया (Vi) का यह प्लान इन तीनों में सबसे महंगा है। प्लान में यूजर्स को 3000 SMS, अनलिमिटेड इंटरनेट और अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल का लाभ मिलेगा। ये प्लान कुल पांच कनेक्शन के साथ आता है और सेकंडरी कनेक्शन को अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग का लाभ मिलता है लेकिन इसमें केवल एक हज़ार SMS लाभ मिलते हैं। प्राइमरी कनेक्शन को नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) का फ्री एक्सेस मिलता है। सेकंडरी कनेक्शन को केवल Vi मूवीज़ एंड TV का एक्सेस मिलता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles