जल्द इंडिया में लॉन्च हो सकता है तगड़ा OnePlus 10 Pro, OnePlus Fans के लिए सामने आई सबसे बड़ी खबर
OnePlus 10 Pro को मिला BIS और ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन
OnePlus 10 Pro इस हफ्ते की शुरुआत में चीन में हुआ था लॉन्च
वनप्लस 10 प्रो की भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा होना बाकी है

वनप्लस (OnePlus) 10 प्रो (Pro) ने बीआईएस (BIS) (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफिकेशन को पास कर लिया है। जिसका अर्थ है कि यह जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। वनप्लस (OnePlus) 10 प्रो (Pro) को आधिकारिक तौर पर इस हफ्ते की शुरुआत में चीन में शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 8 जेन1 चिप के साथ हैसलब्लैड-सपॉर्टिड कैमरा स्टैक के साथ लॉन्च किया था। वनप्लस (OnePlus) ने अभी तक वैश्विक बाजारों के लिए वनप्लस (OnePlus) 10 प्रो (Pro) के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह देखते हुए कि फोन ने बीआईएस सर्टिफिकेशन (BIS Certification) पास कर लिया है, इससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि OnePlus 10 Pro इंडिया में लॉन्च होने के बेहद ही करीब है।
इस जानकारी को लोकप्रिय टिपस्टर अंकित ने ट्विटर पर साझा किया जहां उन्होंने वनप्लस (OnePlus) 10 प्रो (Pro) का एक स्क्रीनशॉट जिसमें यह बीआईएस वेबसाइट देखा सकता है, प्रदर्शित किया है। यहाँ आप इस फोन को मॉडल NE2211 के साथ देखा जा सकता है। यहाँ आप इस ट्वीट को भी देख सकते हैं।
OnePlus 10 Pro 5G (NE2211) Appears on BIS Certification .
— Ankit (@TechnoAnkit1) January 12, 2022
Device Also Received Bluetooth SIG Certification. pic.twitter.com/xoptcbHcl7
OnePlus 10 Pro स्पेक्स व फीचर्स (OnePlus 10 Pro Specs and Features)
OnePlus 10 Pro एक नए डिज़ाइन के साथ आया है और फोन के बैक पर कैमरा मॉड्यूल को साइड पैनल की ओर ले जाया गया है जो Samsung Galaxy S21 series जैसा लुक देता है। OnePlus 10 Pro दो रंगों वोल्केनिक ब्लैक और एमराल्ड फॉरेस्ट में आया है जो मिंट ग्रीन जैसा शेड है।
OnePlus 10 Pro डिस्प्ले: डिवाइस में 6.67 इंच की QHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है जो LTPO 2.0 पैनल है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 12GB रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आया है।

OnePlus 10 Pro कैमरा: OnePlus 10 Pro के बैक पर 48MP का मुख्य कैमरा दिया गया है जिसे 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा का साथ दिया गया है। कैमरा सॉफ्टवेयर नए Hasselblad मास्टर स्टाइल के साथ आया है जो यूजर्स को तीन प्रीसेट्स कैमरा सिस्टम के बीच चुनाव का मौका देता है जिसे प्रॉफेश्नल फोटोग्राफर्स ने डिज़ाइन किया है।
OnePlus 10 Pro बैटरी: OnePlus 10 Pro में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 80W वायरद और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन एंडरोइड 12 पर आधारित ColorOS 12 पर काम करता है।
