Moto Razr 3 को लेकर सबसे बड़ी जानकारी सामने आई, जल्द लॉन्च हो सकता है ये नया Foldable Phone
मोटोरोला ने सबसे पहले 2019 में एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसे मोटो रेजर (Moto Razr) नाम दिया गया था
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि मोटोरोला बाजार में फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाली कुछ टॉप और पहली कंपनियों में से एक थी
अब एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर काफी कुछ ऑनलाइन सामने आ रहा है

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अभी कुछ दिन पहले ही लेनोवो के एक अधिकारी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई थी, कि कंपनी Razr 2020 की ही पीढ़ी के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। अभी यह चर्चा चल ही रही थी कि एक नई जानकारी इंटरनेट पर सामने आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता देते है कि आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर काफी कुछ ऑनलाइन सामने आ रहा है।
मोटोरोला ने सबसे पहले 2019 में एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसे मोटो रेजर (Moto Razr) नाम दिया गया था। फिर 2020 में फोन का 5G वेरिएंट लॉन्च किया गया था। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि मोटोरोला बाजार में फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाली कुछ टॉप और पहली कंपनियों में से एक थी।

GSM Arena रिपोर्ट के अनुसार, Moto Razr 3 के बारे में नई जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी फोल्डेबल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट चिपसेट 8 जेन 1 के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार होगा जब मोटोरोला फोल्डेबल फोन में एक फ्लैगशिप चिपसेट का उपयोग करेगा क्योंकि पहले लॉन्च किए गए रेज़र फोन्स में लेटेस्ट प्रोसेसर को जगह नहीं दी गई थी।
फोन को 12GB तक रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को की रैम और स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है, जैसे इस फोन को 6GB, 8GB, और 12GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB, 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि रेज़र 3 (Moto Razr 3) में एक 120Hz रिफ्रेश रेट वाली फुल एचडी+ एमोलेड स्क्रीन और सेल्फी के लिए सेंटर पर एक पंच होल होने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें एक सेकेंडरी स्क्रीन भी होने वाली है लेकिन सेकेंडरी स्क्रीन के सही स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। Moto Razr 3 के Android 12 पर चलने की उम्मीद है।
Moto Razr Specifications
Motorola Razr 5G लो-बैंड 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट की बदौलत इसे 5G सपोर्ट मिलता है। पिछले साल के Razr में स्नैपड्रैगन 710 मिलता है। इसके अलावा, मोटोरोला का नया यह वर्जन नियर-स्टॉक एंडरोइड के साथ आता है जिसमें छोटे UI ट्वीक्स शामिल हैं।

फोन की इनर डिस्प्ले 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले से लैस है जिसका रेजोल्यूशन 876 x 2142 पिक्सल है, जबकि 2.7 इंच की क्विक व्यू डिस्प्ले को 800 x 600 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। क्विक व्यू पर आप कई ऐप्स ओपन कर सकते हैं। आप मिनी QWERTY कीबोर्ड से से मैसेजेस का भी रिप्लाई कर सकते हैं।
Motorola ने फोन के लिए कैमरा को भी अपग्रेड किया है। मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का सेन्सर है जो 12 मेगापिक्सल की पिक्सल बाइन्ड तस्वीरें तैयार करता है। इसे OIS और लेजर ऑटोफोकस दिया गया है। इनर सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का यूनिट है। Razr 5G में 2800mAh की बैटरी दी गई है और इसे 15W फास्ट चार्जिंग सिस्टम दिया गया है।
नोट: सभी इमेज काल्पनिक हैं!
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile