Digit.in

BSNL के इन प्लांस ने कर दी सबकी छुट्टी, सबसे कम कीमत में सबसे ज्यादा लाभ करते हैं ऑफर

Highlights

बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए कई शॉर्ट टर्म बेनिफिट प्लान लेकर आया है

ये BSNL प्रीपेड पैक केवल 200 रुपये के बजट में उपलब्ध हैं

बीएसएनएल के 187 रुपये के प्लांस में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा ये सब मिलता है

BSNL के इन प्लांस ने कर दी सबकी छुट्टी, सबसे कम कीमत में सबसे ज्यादा लाभ करते हैं ऑफर

लोकप्रिय सरकारी स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) लेकर आती रहती है। इसके अलावा BSNL अपने यूजर्स का खास ख्याल भी रखती है, ऐसा इस बात से साबित हो रहा है कि कंपनी ने अपने किसी भी प्लान (Plan) के कीमत में किसी भी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है, जबकि अगर हम निजी टेलीकॉम कंपनियों जैसे Reliance Jio, Airtel, Vodafone idea की बात करें तो इन कंपनियों की ओर से अपने रिचार्ज (Recharge) प्लांस की कीमत में लगभग 20-25 फीसदी का इजाफा किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल (BSNL)) उन उपयोगकर्ताओं के लिए कई बजट अनुकूल प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लांस लेकर आया है जो विभिन्न अल्पकालिक प्लांस की तलाश में रहते हैं। 

इन प्लांस की कीमत तो बेहद ही कम है लेकिन इनमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिलती है। अब आप सोच रहे होंगे कि मात्र 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) तो आपको बता देते है कि इन प्लांस में आपको बेशक वैलिडिटी (Validity) कम मिल रही है लेकिन इन प्लांस की कीमत कौड़ियों में (निजी कंपनियों के प्लांस के मुकाबले) साथ ही इन प्लांस में आपको BSNL की ओर से लंबी अवधि के साथ आने वाले प्लांस के जैसे ही फायदे भी मिल रहे हैं। ये सभी प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) सिर्फ 200 रुपये के बजट में उपलब्ध हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन प्लांस पर और जानते है कि आखिर यह कैसे Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के प्लांस से बेहतर होने के बाद भी कहाँ मार खा जाते हैं। 

बीएसएनएल (BSNL) का 97 रुपये वाला प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan)

  • यह प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) कुल 18 दिनों के लिए वैलिड है।
  • इस रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) में आपको डेली (Daily) 2GB डेटा (Data) ऑफर किया जा रहा है। 
  • हालांकि इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) के लाभ भी मिल रहे हैं। 

बीएसएनएल (BSNL) का 99 रुपये वाला प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan)

  • इस प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) का फायदा मिलता है।
  • प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) की बात करें तो आपको इस प्लान (Plan) में 22 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिल रही है।
  • हालाँकि, प्लान (Plan) किसी भी डेटा (Data) लाभ या फ्री SMS लाभ के साथ नहीं आता है, इसका मतलब है कि इस प्लान (Plan) को मात्र एक कॉलिंग (Calling) प्लान (Plan) के तौर पर ही लिया जा सकता है। 

बीएसएनएल (BSNL) का 118 रुपये वाला प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan)

  • बीएसएनएल (BSNL) का यह प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) यूजर्स को रोजाना 0.5GB डेटा (Data) ऑफर करता है।
  • पैक की वैलिडिटी (Validity) 26 दिनों की है।
  • इस प्लान (Plan) में यूजर्स को कुल 13GB इंटरनेट (Internet) पूरी वैलिडिटी (Validity) के लिए ऑफर किया जा रहा है। 
  • इस प्लान (Plan) में आपको डेली (Daily) फ्री 100 SMS और अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) बेनिफिट आदि मिलते हैं। 

बीएसएनएल (BSNL) का 187 रुपये वाला प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan)

  • यह कंपनी का सबसे खास प्लान (Plan) है जो 200 रुपये की कीमत के अंदर आपको बेहतरीन ऑफर्स देता है। इस प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा (Data) मिलता है।
  • प्लान (Plan) 28 दिन के लिए वैलिड है।
  • यहाँ आपको बता देते है कि प्लान (Plan) में आपको पूरी वैलिडिटी (Validity) के लिए कुल 56GB इंटरनेट (Internet) मिलता है। 
  • हालांकि इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और फ्री SMS बेनिफिट्स भी मिलते हैं। 

Airtel और Reliance Jio के पास भी 200 रुपये में रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) 

बीएसएनएल (BSNL) के साथ साथ, रिलायंस जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के पास भी 200 रुपये की कीमत के अंदर आने वाले दो प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) बजट प्लांस हैं। एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) दोनों क्रमशः 199 रुपये और 148 रुपये के प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) पेश करते हैं। जियो (Jio) प्लान (Plan) जियो (Jio) सिनेमा, जियो (Jio) टीवी सहित सभी जियो (Jio) ऐप के मुफ्त लाभ प्रदान करता है। जबकि एयरटेल (Airtel) पैक उपयोगकर्ताओं को सभी एयरटेल (Airtel) आधिकारिक ऐप्स के एक्सेस के साथ ही स्वास्थ्य लाभ तक फ्री पहुंच भी प्रदान करता है। 

कहाँ पीछे रह जाता है BSNL

अगर हम BSNL की बात करें तो कंपनी के पास ऐसे ऐसे प्लांस हैं जो खड़े खड़े जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया को मात दे सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी BSNL के पास एक ऐसी चीज की कमी है जो इस समय ट्रेंड में है, वह 4G है। यानि आपको बता देते है कि देश में सभी जगह पर BSNL के पास 4G नेटवर्क मौजूद नहीं है, ऐसे में अपने 3G नेटवर्क के चलते इतने आकर्षित करने वाले प्लांस होने के बाद भी यूजर्स बड़े पैमाने पर BSNL की ओर नहीं आते हैं। अगर BSNL के पास 4G नेटवर्क आ जाता है तो आँकड़े कुछ ही बयां कर सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles