Digit.in

Vivo का 50MP कैमरा वाला 5G फोन लेने वाले है 3 जनवरी को एंट्री, ये हो सकती है कीमत

Highlights

50MP कैमरा के साथ आएगा Vivo का आगामी फोन

3 जनवरी को लॉन्च होगा Vivo Y21T

Vivo Y21T को दिया जाएगा 5G सपोर्ट

Vivo का 50MP कैमरा वाला 5G फोन लेने वाले है 3 जनवरी को एंट्री, ये हो सकती है कीमत

Vivo Y21T की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है। फोन अगले महीने 3 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह एक बजट स्मार्टफोन होगा जो 5,000mAh बैटरी और 4GB रैम के साथ आएगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680G 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा।

टिप्स्टर @Agarwalji_Tech के ज़रिए साझे किए गए ट्वीट के मुताबिक, Vivo Y21T की कीमत Rs 16,490 हो सकती है। Vivo Y21T के लीक हुए पोस्टर में फोन के सभी स्पेक्स सामने नहीं आए हैं। फोन के कलर ऑप्शन का भी पता चल गया है। फोन को दो रंगों मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट रंगों में पेश किया जा सकता है।

Vivo Y21T की अनुमानित स्पेसिफिकेशन

Vivo Y21T को 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है और फोन 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। डिवाइस में 6.58 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी और इसका रेजोल्यूशन 1080×2408 पिक्सल होगा। फोन में फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी। यह आगामी 5G स्मार्टफोन 1GB वर्चुअल रैम के साथ आएगा।

y21t

विवो (Vivo) के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेन्सर और 2MP मैक्रो सेन्सर मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया जाएगा।

स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC द्वारा संचालित होगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में USB Type C, डुअल 5G सिम कार्ड, ब्लूटूथ, वाई-फाई और 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन एंडरोइड 11 पर आधारित Funtouch 11 पर काम करेगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles