Digit.in

80W चार्जिंग स्पीड के साथ आएगा OnePlus 10 Pro, 3C वैबसाइट से हुई पुष्टि

Highlights

OnePlus 10 Pro सपोर्ट करेगी 80W फास्ट चार्जिंग

3C वैबसाइट पर नज़र आया OnePlus 10 Pro

जानिए OnePlus 10 Pro के अनुमानित स्पेक्स के बारे में

80W चार्जिंग स्पीड के साथ आएगा OnePlus 10 Pro, 3C वैबसाइट से हुई पुष्टि

OnePlus जनवरी 2022 में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro चीन में लॉन्च करने वाला है। ग्लोबल मार्केट में फ्लैगशिप फोन को इसके बाद पेश किया जा सकता है। अब आधिकारिक लॉन्च से पहले OnePlus 10 Pro को MySmartPrice द्वारा 3C सर्टिफिकेशन वैबसाइट पर देखा गया है। 3C लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन सुपर फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आएगा। 3C सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि OnePlus 10 Pro को NE2210 मॉडल नंबर के साथ पेश किया जाएगा और यह 80W चार्जिंग स्पीड सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन पिछली पीढ़ी के फोन से अधिक फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आएगा।

इसके अलावा, स्मार्टफोन को 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। डिवाइस को 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है और सेपरेट वायरलेस चार्जिंग डॉक दिया जा सकता है। इसके अलावा, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी फोन की अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, OnePlus 10 Pro के स्पेक्स और रेंडर को कई बार पहले भी ऑनलाइन लीक्स में देखा गया है जिससे पता चला है कि डिवाइस कैसा होने वाला है।

oneplus 10 pro

OnePlus 10 Pro की अनुमानित स्पेसिफिकेशन (OnePlus 10 Pro expected Specs)

रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 10 Pro में 6.7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजोल्यूशन 2,048 x 1,080 पिक्सल होगा। रेंडर ने ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और सिल्वर रंगों को दिखाया है। वनप्लस 10 और वनप्लस 10 प्रो ब्रांड के पहले डिवाइस होने की उम्मीद है जो नए ओप्पो + वनप्लस यूनिफाइड OS की सुविधा देंगे। डिवाइस को नई क्वालकॉम 800-सीरीज़ चिप द्वारा संचालित किए जाने की भी उम्मीद है। अमेरिकी चिपमेकर इस महीने के अंत में इसे पेश कर सकता है।

पहले लीक हुए रेंडर्स ने वनप्लस 10 सीरीज़ के लिए एक नए डिज़ाइन की ओर भी इशारा किया है, जिसमें एक चौकोर आकार का कैमरा देखा गया है जो ऊपर और बाएँ किनारों पर विस्तारित होगा। अन्य स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी शामिल हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles