Digit.in

Xiaomi 11i Hypercharge को कांटे की टक्कर देते हैं ये तीन धांसू फोंस

Highlights

Xiaomi 11i Hypercharge है भारत का फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन

वनप्लस, सैमसंग के ये फोंस हैं दूसरे विकल्प

जानिए Xiaomi 11i Hypercharge की टक्कर में कौन-से फोंस हैं शामिल

Xiaomi 11i Hypercharge को कांटे की टक्कर देते हैं ये तीन धांसू फोंस

शाओमी (Xiaomi) ने हाल ही में भारत में अपने दो स्मार्टफोन Xiaomi 11i और Xiaomi 11i Hypercharge को लॉन्च किया है जो भारत के फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोंस होने का दावा करते हैं। ये स्मार्टफोंस मीडियाटेक 920 चिपसेट के साथ आए हैं और 120W फास्ट चार्जिंग इसे काफी खास बनाती है। फोन बाज़ार में आने से पहले ही इसके कई प्रतिस्पर्धी बाज़ार में मौजूद हैं जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको अभी बताने जा रहे हैं।

OnePlus Nord 2

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड 2 (OnePlus Nord 2 5G) 2400x1080 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ 6.43-इंच फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। यह डिस्प्ले एआई-सुपर रेजोल्यूशन और वीडियो एन्हांसमेंट जैसी एआई सुविधाओं द्वारा लैस है।

oneplus nord 2

जैसा कि हम आपको ऊपर भी बता चुके है कि OnePlus Nord 2 5G मोबाइल मीडियाटेक डाइमेंसिटी  1200 एआई चिपसेट द्वारा संचालित है, और फोन में आपको एंड्रॉइड 11 आधारित ऑक्सीजनओएस पर काम करता है। 

Samsung Galaxy M52 5G

अगर हम स्पेक्स की बात करें तो आपको बता देते है कि सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी मोबाइल फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा फोन में आपको एक 6.7-इंच की FHD+ सुपर AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है, जो कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन पाए हुए है। इसके अलावा फोन में आपको एक 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी। फोन में आपको एक ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेप ड्रैगन 778G प्रोसेसर और इसके साथ 6GB और 8GB के रैम मिलेगी. फोन में आपको 128GB तक की स्टोरेज भी मिलने वाली है।

galaxy m52

iQOO Z5

iQOO का यह डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस है और इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रॉसेसर का साथ दिया गया है। यह डिवाइस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP का मुख्य कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles