Digit.in

Vodafone Idea ने नई कीमत के साथ बदला अपना पुराना रिचार्ज, ऐप से रिचार्ज करने पर अभी है डिस्काउंट

Highlights

Vi ने बंद किए Rs 601, Rs 701 Rs 501 वाले रिचार्ज

Disney+ Hotstar बेनिफ़िट ऑफर करता है Vi

Vi ने नई कीमत के साथ पेश किया Rs 501 वाला प्लान

Vodafone Idea ने नई कीमत के साथ बदला अपना पुराना रिचार्ज, ऐप से रिचार्ज करने पर अभी है डिस्काउंट

Vodafone idea (Vi) हाल ही में अपने डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) प्लांस में कई बदलाव कर चुका है। पिछले हफ्ते कंपनी ने अपने Rs 601 वाले रिचार्ज प्लान को बंद किया है जो 75GB डाटा ऑफर करता था और इसकी वैधता 56 दिन की वैधता थी। प्लान में एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का फ्री एक्सेस भी मिलता है। Vi ने अपने Rs 701 के प्लान को भी बंद किया था जो 56 दिन की वैधता के साथ प्रतिदिन 3GB डाटा ऑफर करता था। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS मिलते हैं।  

vi recharge plan

अब हाल ही में Rs 501 के प्लान को भी कंपनी ने बंद कर दिया है जो 28 दिन की अवधि के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 SMS, प्रतिदिन 3GB डाटा का लाभ मिलता है।

अब वोडाफोन आइडिया (Vi) एक बार फिर अपने प्लान को वापिस ले आया है लेकिन इसकी कीमत Rs 100 बढ़ा कर Rs 601 कर दी गई है। प्लान में 28 दिन की वधि के लिए प्रतिदिन 3GB डाटा मिल रहा है। प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है और प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का लाभ मिलता है। प्लान में अतिरिक्त 16GB डाटा मिलता है। इसके अलावा, यह प्लान Rs 501 की कीमत में Vi ऐप पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि ऐप से रिचार्ज करने पर Rs 100 का डिस्काउंट मिल रहा है।

vodafone recharge plan

Vi के Disney+ Hotstar प्लान की बात करें तो Rs 901 और Rs 3099 की कीमत में बढ़िया प्लान मिल रहे हैं। Rs 901 के प्लान में Disney+ Hotstar बेनिफ़िट के अलावा, प्रतिदिन 3GB डाटा, का लाभ मिलता है और इसकी अवधि 70 दिन है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ भी मिलता है। प्लान साथ ही अतिरिक्त 48GB डाटा भी ऑफर करता है।

इसके अलावा, बात करें Rs 3099 के प्लान की तो इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है और इसकी अवधि 365 दिन की है। प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का लाभ मिलता है और प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलेगा। यूजर्स इस प्लान के साथ हर महीने 2GB बैकअप डाटा मिलेगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles