Digit.in

Oppo A54 हुआ सस्ता, फोन के तीनों वेरिएंट ही अब मिलेंगे इस सस्ती कीमत में

Highlights

Rs 1000 कम हुई Oppo A54 की कीमत

लॉन्च के बाद महंगा हुआ था Oppo A54

जानिए अब Oppo A54 के लिए कितनी रकम करनी होगी अदा

Oppo A54 हुआ सस्ता, फोन के तीनों वेरिएंट ही अब मिलेंगे इस सस्ती कीमत में

Oppo ने अपने Oppo A54 स्मार्टफोन (smartphone) की कीमत में Rs 1000 की कटौती (OPPO A54 price cut) कर दी है। याद दिला दें, इस फोन (phone) को पिछले साल लॉन्च किया गया था और बाद में इसकी कीमत भी बढ़ा दी गई थी।

Oppo A54 की कीमत हुई कम (Oppo A54 price cut)

कीमत में कटौती के बाद, Oppo A54 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 13,990 में खरीदा जा सकता है। डिवाइस का 4GB रैम व 128GB वेरिएंट और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब क्रमश: Rs 14,990 और Rs 15,990 में मिल रहा है।

oppo a54

Oppo A54 की कीमत बढ्ने के बाद फोन का 4GB + 64GB वेरिएंट Rs 14,990 में मिल रहा था। वहीं 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: Rs 15,490 और Rs 16,490 हो गई थी।

इस तरह कह सकते हैं कि फोन के 4GB रैम और 64GB वेरिएंट की कीमत में Rs 1000 की कटौती हुई है जबकि बाकी दो वेरिएंट की कीमत में Rs 500 कम किए गए हैं।

Oppo A54 स्पेक्स (Oppo A54 Specs)

आपको बता देते है कि OPPO A54 मोबाइल फोन को एक 6.5-इंच की FHD+ डिस्लेथ  के साथ लॉन्च किया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन में आपको 5G सपोर्ट के साथ क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 480 प्रोसेसर मिल रहा है। हालाँकि इसमें आपको एड्रेनो 619 GPU भी मिल रहा है, फोन में आपको 4GB की रैम के साथ 64GB के स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। 

अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है, हालाँकि फोन में आपको एक 2MP का मोनो लेंस भी मौजूद है। OPPO A54 5G फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles