फोन में सेट करें Jio Autopay फीचर, रिचार्ज खत्म होने पर ऑटोमेटिकली हो जाएगा रिचार्ज
Jio UPI Autopay फीचर को ऐसे करें सेटअप
प्रीपेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है यह फीचर
जानें कैसे काम करेगा जियो का ऑटोपे फीचर

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने प्रीपेड यूजर्स (prepaid users) के लिए UPI ऑटोपे फंक्शनालिटी पेश कर रहा है जो यूजर्स को ईज़ी एक्सपिरियन्स देने वाला है। रिलायंस जियो यूपीआई ऑटोपे (Reliance Jio UPI Autopay) फीचर कंपनी की नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की साझेदारी से सामने आया है। इस फीचर से यूजर्स अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान ऑटोमेटिकली बिना मैनुअल प्रोसेस के कर सकते हैं वो भी बिना एक्सपायर हुए। Jio UPI Autopay फीचर प्लांस के क्रिएशन, मोडिफिकेशन और रिमूवल की अनुमति देता है। ऑटोपे फीचर केवल प्रीपेड यूजर्स (prepaid users) के लिए होगा और पोस्टपेड यूजर्स (postpaid users) इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे।

Prepaid प्लान यूजर्स के लिए आया Reliance Jio UPI Autopay
Reliance Jio ने नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी कर के प्रीपेड प्लान यूजर्स को UPI ट्रांजेक्शन के ज़रिए ऑटोमेटिक रीचार्ज (automatic recharge) की सुविधा दी है। UPI Autopay फीचर केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए है और Rs 5000 तक की रेंज के ट्रांजेक्शन के लिए बिना UPI पिन के इसका उपयोग किया जा सकता है। Rs 5,000 से अधिक ट्रांजेक्शन पर यूजर्स को UPI पिन एंटर करना होगा। Reliance Jio UPI Autopay फीचर के जरिए कुछ टैरिफ प्लान के लिए ई-मैंडेट बनाने, बदलने और हटाने की अनुमति देगा।

Reliance Jio के UPI Autopay फीचर का उपयोग कैसे करें (How to use Reliance Jio UPI Autopay feature)
- अपने स्मार्टफोन पर मायजियो मोबाइल ऐप खोलें
- यहाँ मोबाइल सेक्शन पर जाएं और सेटअप जियो ऑटोपे पर टैप करें
- अब एक न आया पेज खुलेगा जहां “We support Bank Account and UPI” लिखा होगा। यहाँ गेट स्टारटेड पर टैप करें।
- यहां आप अपने प्लान को चुन सकते हैं जिसे आप अपने ऑटोमेटेड प्रीपेड साइकल में जोड़ना चाहते हैं। इसे चुन कर इस पर टैप करें।
- इसके बाद आप पेमेंट मोड चुन कर UPI या बैंक अकाउंट चुन कर UPI पर प्रोसीड कर सकते हैं।
- इसके बाद आप UPI डीटेल देकर इसे वेरिफ़ाई कर सकते हैं।
नोट: Jio के रिचार्ज प्लान की जानकारी के लिए क्लिक करें!
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile