Digit.in

OPPO A16K के पोस्टर से सामने आई फोन की भारतीय कीमत, डिज़ाइन और फीचर्स की जानकारी

Highlights

OPPO A16K का भारतीय लॉन्च अब दूर नहीं

पोस्टर से सामने आई OPPO A16K की भारतीय कीमत

जानिए किन स्पेक्स के साथ आएगा OPPO का नया फोन

OPPO A16K के पोस्टर से सामने आई फोन की भारतीय कीमत, डिज़ाइन और फीचर्स की जानकारी

पिछले महीने सामने आया था कि OPPO जनवरी 2022 की शुरुआत में अपने मिड-रेंज फोन OPPO A16K को लॉन्च करेगा। Mahesh Telecom ने डिवाइस का एक पोस्टर साझा किया है जिससे डिवाइस की कीमत, स्टोरेज और कलर वेरिएंट का पता चला है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन के लॉन्च में अधिक समय नहीं लगने वाला है।

OPPO A16k की भारतीय कीमत

OPPO A16k के पोस्टर से पता चलता है कि फोन को Rs 10,490 की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह 3GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑफर करेगा। अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी कितने वेरिएंट लॉन्च करेगी। फोन को दो रंगों ब्लैक और ब्लू में पेश किया जाएगा।

OPPO A16k में 6.52 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसके टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच दिया जाएगा। यह HD+ रेजोल्यूशन ऑफर करेगी और इसे आई केयर फीचर दिया जाएगा जो स्क्रीन से आने वाली नुकसानदेह ब्लू लाइट से आँखों को सुरक्षित रखेगी। डिवाइस एंडरोइड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर काम करेगा।

oppo a16k

डिवाइस के बैक पर LED फ्लैश के साथ 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिवाइस में 4,230mAh की बैटरी मिलेगी जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसकी मोटाई 7.8mm होगी। गौर करने वाली बात यह है कि डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर को शामिल नहीं किया जाएगा।

A16k भारत में एक नए फोन के तौर पर आएगा लेकिन फिलीपींस में फोन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह OPPO A16 का टोंड-डाउन वर्जन है जो 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले से लैस है और हीलियो G35 चिपसेट के साथ आता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles