Jio का Mega Content Plan: इतने बेनेफिट देखकर Airtel-Vi की बजी बैंड? कीमत देख सिर चकरा जाएगा
Jio की ओर से एक कड़क प्लान को वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
जियो प्लान में इतने सारे Apps का Subscription मिलता है कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
Jio के इस प्लान ने अन्य सभी रिचार्ज प्लांस की कमर ही तोड़ डाली है।
हमने कई बार ऐसा सुना है कि Jio हर बार कुछ न कुछ ऐसा लेकर आता है जो बाकी सब टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले ज्यादा होता है, ऐसा कह सकते हैं कि इतना ज्यादा होता है कि किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होता है। हालांकि, इस बार को कंपनी यानि Reliance Jio ने किया वह तो वाकई हैरान करने वाला है। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने मात्र 500 में एक ऐसा रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है, जिसे देखकर किसी की भी आँखें फटी की फटी रह जाने वाली हैं। अगर आप कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल एप यानि Jio.com या MyJio App पर जाते हैं तो यह प्लान आपको Entertainment Section में पहले ही नंबर पर Mega Content Plan के तौर पर नजर आने वाला है। आइए जानते है कि 500 रुपये में Jio ऐसा क्या दे रही है जो इस प्लान की इतनी चर्चा शुरू हो चुकी है।
SurveyJio Plan में मिलने वाला डेटा और कॉलिंग
इस प्लान की वैलिडीटी को अगर देखा जाए तो यह केवल 28 दिन की हो सकती है, लेकिन इसमें मिलने वाले बेनेफिट कुछ ज्यादा ही हैं, प्लान में डेली 2GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है, इसका मलतब है कि प्लान में जकुल 56GB डेटा का लाभ मिलता है। हालांकि, अगर आप डेटा को खत्म कर लेते हैं तो इंटरनेट बंद नहीं होता है, वह 64 Kbps की speed पर चलता रहता है। Calling की बात करें तो Unlimited voice calling और 100 SMS प्रतिदिन भी इस प्लान का हिस्सा हैं। दूसरी ओर इस प्लान की एक अन्य खासियत भी है। अगर आपके पास 5G Phone है और आप उस इलाके में रहते हैं जहां Jio 5G Internet दे रहा है तो आपको Unlimited Internet 5G की स्पीड से भी दिया जाने वाला है। इसके लिए कंपनी आपसे अलग से कोई चार्ज नहीं ले रही है।

किन किन Apps का Subscription मिल रहा फ्री
जियो के इस प्लान की सबसे बड़ी और कुछ अन्य खासियतों में बहुत से Apps का एक्सेस शामिल है। इस 500 रुपये के plan में आपको YouTube Premium, Amazon Prime Video Mobile Edition और JioHotstar Mobile का Subscription Free में मिल रहा है। इसके अलावा JioTV app के जरिए आपको Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi का एक्सेस भी दिया जा रहा है। इसके अलावा JioGames Mobile subscription और JioAICloud भी इसी प्लान का हिस्सा हैं।
JioHotstar मिल रहा लंबे समय के लिए
अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो बेशक इस प्लान की वैलिडीटी मात्र 28 दिन की है लेकिन इसमें आपको JioHotstar का Mobile subscription पूरे 3 महीने के लिए मिल रहा है। लेकिन इसके लिए एक शर्त है। दूसरे और तीसरे महीने का JioHotstar benefit पाने के लिए आपको plan expire होने के 48 घंटे के अंदर अंदर recharge करना होगा। अगर आपने यह समय निकाल दिया तो अगले महीने का benefit नहीं मिलेगा। इसके अलावा JioHotstar Mobile Plus Hollywood का access आपको MyJio app में जाकर Coupon के section में मिलने वाले coupon code से मिलेगा। और JioGames का subscription लेने के लिए आपको JioGames app download करना होगा और उसी Jio number से login करना होगा।

Google Gemini Pro का 18 महीने का Subscription
यह वो बेनेफिट है जिसे देखकर लोग एक बार तो सोचते हैं कि शायद गलती से छप गया होगा। लेकिन यह सच है। इस प्लान के साथ आपको Google Gemini Pro का 18 महीने का free subscription मिलेगा जिसकी असली कीमत 35100 रुपये के आसपास है। इसके अलावा प्लान में 5000GB cloud storage और Nano Banana जैसे features भी मिल रहे हैं। Super Celebration Plan benefit के तहत आपको JioAICloud पर 50GB की free storage भी दिया जा रहा है।
कुलमिलाकर इसे एक नॉर्मल प्लान नहीं, एक तगड़ा ऑफर कहा जा सकता है, जिसका लाभ आपको अभी उठा लेना चाहिए। यह प्लान अपने आप में बेहद खास है और इसके बेनेफिट देखकर कहीं ना कहीं एयरटेल और Vodafone Idea की बैंड बन चुकी है? अब देखना है दोनों ही कंपनी इस तरह के प्लान को कब तक लॉन्च करती हैं।
यह भी पढ़ें: 2026 में हर किसी के पास होने चाहिएं ये 6 ज़रूरी गैजेट्स, भभकती गर्मी में देते हैं इंस्टेंट राहत
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile