धड़ाम होने के बजाय बढ़ गई Samsung Galaxy S26 की कीमत.. अब मिलेगा इस नए प्राइस में
Samsung के Flagship Smartphone Samsung Galaxy S26 की कीमत में पहला हाइक हुआ है।
फोन को अब नई कीमत में बेचा जाने वाला है।
Samsung के इस फोन का प्राइस 20 सितंबर से आसमान छूने वाला है।
फेस्टिव सीजन की दस्तक के बीच प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदारों के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। Apple ने पहले ही अपने iPhone 17 के दाम बढ़ा दिए हैं, अब इसके बाद Samsung ने भी अपने स्टैंडर्ड फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 की कीमत में भारी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस साल की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद यह इस फोन की पहली आधिकारिक प्राइस हाइक है। कंपनी ने इसके दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत में सीधे 12,000 रुपये का बड़ा इजाफा कर दिया है, जिसके चलते इसका बेस मॉडल अब सीधे 1 लाख रुपये के आंकड़े को छू गया है।
Surveyकब से मिलेगा महंगे में?
सैमसंग की ओर से जो कीमत बढ़ाई गई है, ये नई कीमतें 20 सितंबर 2026 से पूरे भारत में आधिकारिक रूप से लागू हो जाएंगी। लॉन्च के समय Galaxy S26 के बेस 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये रखी गई थी, जो अब 12,000 रुपये बढ़कर 99,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, इसके बड़े 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल का दाम 1,07,999 रुपये से छलांग लगाकर सीधे 1,19,999 रुपये पर पहुंच जाएगा। इसके अलावा, बाजार में ऐसी रिपोर्ट्स भी आ रही हैं कि कंपनी आगे चलकर अपने टॉप-एंड Galaxy S26 Ultra के दाम में भी 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकती है, हालांकि उस पर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
खास है प्राइस कट का समय
इस प्राइस हाइक की टाइमिंग टेक इंडस्ट्री के समीकरणों को पूरी तरह बदलती नजर आ रही है। हाल ही में iPhone 18 Pro सीरीज और फोल्डेबल iPhone Duo के आने के बाद Apple ने भारत में अपने स्टैंडर्ड iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दिया है। अब सैमसंग ने भी अपने Galaxy S26 का बेस प्राइस 99,999 रुपये तय करके इसे सीधे तौर पर Apple के बेस फ्लैगशिप के आमने-सामने खड़ा कर दिया है।
कुछ समय के लिए सस्ते में मिलेगा सैमसंग फोन
अगर आप इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपके पास पुरानी कीमत पर इसे खरीदने के लिए बेहद सीमित समय बचा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) पर यह फोन पहले ही आउट-ऑफ-स्टॉक हो चुका है, जबकि फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इसका काफी सीमित स्टॉक बचा हुआ है। ऐसे में जो खरीदार 20 सितंबर से पहले उपलब्ध स्टॉक ढूंढ लेते हैं, वे सीधे 12,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 के स्पेक्स और फीचर
हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो भारतीय बाजार में मिलने वाला Samsung Galaxy S26 इन-हाउस Exynos 2600 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.3-इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,300mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 और IP68 वॉटर रेसिस्टेंस इसे एक मजबूत कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 पर 17000 रुपये की बंपर छूट, धड़ाधड़ हो रहा स्टॉक आउट! अभी उठा लें फायदा
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
