रियलमी के इस वाले फोन पर ऐसा धाकड़ डिस्काउंट फिर मिले न मिले..8000mAh की आकर्षक बैटरी से लैस है मोबाइल डिवाइस
Realme Narzo 100x 5G पर इस समय Amazon India पर बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है।
रियलमी के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है।
रियलमी नार्जो 100एक्स 5G लॉन्च प्राइस के मुकाबले सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।
जल्द ही इंडिया में फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है, जाहिर है कि इस दौरान भारत में रहने वाले बहुत से लोग स्मार्टफोन्स खरीदते हैं, क्योंकि त्योहारी सीजन में ग्राहकों को अच्छे अच्छे डिस्काउंट, डील और ऑफर मिल जाते हैं। हालांकि, कैसा हो अगर आपको फेस्टिव सीजन से पहले ही कुछ फोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा हो? अगर आप एक ऐसा 5G Phone खरीदना चाहते हैं जो इस तरह की बैटरी के साथ आता हो जो लंबे समय तक चलती है तो आपको देर नहीं करनी चाहिए, आप इसी समय Amazon India पर जाकर Realme के एक 8000mAh की बैटरी वाले फोन को खरीद सकते हैं। जुलाई में भारतीय बाजार में कदम रखने वाले रियलमी के पावरहाउस realme Narzo 100x 5G की कीमत में बड़ी गिरावट नोट की गई है। असल में, इस फोन की MRP की बात करें तो यह लगभग 31,999 रुपये के आसपास है। लेकिन इस समय इसे आप 30% के भारी भरकम प्राइस कट के साथ खरीद सकते हैं। आइए पूरी डील पर एक नजर डालते हैं।
Surveyरियलमी फोन पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट
अमेजन इंडिया पर वैसे तो जल्द ही फेस्टिव सेल शुरू हो जाएगी, और यह लंबे समय तक चलने भी वाली है, ऐसे में आपको बहुत से फोन्स पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट के अलावा बढ़िया ऑफर भी मिलेंगे, लेकिन Amazon India पर इस समय भी आपको अच्छी खासी डील realme Narzo 100x 5G पर मिल रही है। इस फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज बेस वेरिएंट फ्लैट डिस्काउंट के बाद सीधे 22,499 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है, इसका मतलब है कि फोन के MPR प्राइस के मुकाबले इसे आप 9,500 रुपये की भारी बचत और सस्ते में खरीद सकते हैं।
बैंक डिस्काउंट के बाद और सस्ते में मिलेगा ये रियलमी फोन
इतना ही नहीं, बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाकर आप इसकी कीमत को और भी कम कर सकते हैं। DBS, HSBC, Kotak, PNB, IDFC और इंडियन बैंक समेत चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये के आसपास तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी आपको रियलमी के इस फोन की खरीद पर मिलने वाला है। इस बैंक ऑफर को लगाने के बाद फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत घटकर महज 20,999 रुपये मात्र ही बचती है।

वहीं इसके 6GB RAM + 128GB वेरिएंट पर भी इसी तरह के डिस्काउंट्स का फायदा उठाया जा सकता है। खरीदारों की सहूलियत के लिए अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,500 रुपये प्रति महीने की 9 महीने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई (No Cost EMI) का ऑप्शन भी Amazon India की ओर से दिया जा रहा है।
क्यों दमदार है realme Narzo 100x 5G?
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। इसमें एक 8,000mAh की मॉन्सटर सिलिकॉन बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस पर 12 घंटे तक नॉन-स्टॉप BGMI गेमिंग की जा सकती है। इसके अलावा चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है, साथ ही यह रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे आप इसे पावरबैंक बनाकर दूसरे डिवाइसेज चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा इसे 7 साल की बैटरी हेल्थ ड्यूरेबिलिटी के साथ तैयार किया गया है।
इसमें 6.8-इंच की HD+ (1570 × 720 पिक्सल) पंच-होल स्क्रीन मिलती है, जो 144Hz के सुपरफास्ट रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें ‘वेट हैंड टच’ टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे हाथ गीले होने या पसीना आने पर भी टच बिना किसी लैग के सटीक काम करता है। फोन में 6nm आर्किटेक्चर पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन ज्यादा और जल्दी गर्म न हो, इसके लिए 5300mm का बड़ा एयरफ्लो वेपर चैंबर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एक 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, इसके अलावा एक सेकेंडरी एआई लेंस भी मिलता है। कैमरा मॉड्यूल के पास एक खास AI Pulse Light दी गई है, जो कॉल्स और नोटिफिकेशन्स आने पर 9 अलग-अलग कलर में चमकती है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है, जबकि शॉक व ड्रॉप प्रोटेक्शन के लिए मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी मिलती है। फोन को कंपनी ने Android 16 पर पेश किया है, जो realme UI 7.0 की स्किन पर चलता है।
यह भी पढ़ें: फेस्टिव सेल से पहले ही 30,000 रुपये गिरा Samsung के इस फोन का दाम.. खरीद लें फ्री के दाम में?
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
