Dhurandhar 2 नहीं, ये है दुनिया में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म
Dhurandhar: The Revenge ने अपने रिलीज़ के दिन से ही सिनेमाघरों में तहलका मचा रखा है. रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि यह देश में 1,343 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके भारत की 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. भले ही इसने 2026 में रिकॉर्ड कायम किया हो, लेकिन दुनियाभर में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म कोई और ही है.
Surveyइस साउथ फिल्म ने बनाया भारत में रिकॉर्ड
धुरंधर 2 सिर्फ 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जबकि अब तक की ऑल टाइम हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म असल में Pushpa: The Rule है जिसमें भारत में 1,234 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. यह डेटा Sacnilk से लिया गया है जो भारत का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो एंटरटेनमेंट से जुड़ा भरोसेमंद डेटा उपलब्ध कराता है.
इस हिंदी फिल्म ने बनाया दुनियाभर में रिकॉर्ड
अगर बात करें पूरी दुनिया में अब तक की हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म की, तो Sacnilk के डेटा के अनुसार वह है Dangal, जिसका भारत में नेट कलेक्शन 337 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 535 करोड़ रुपये रहा. वहीं सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि इसने वर्ल्डवाइड 2,070 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जो अब तक कोई भी और भारतीय फिल्म नहीं कर पाई है. Sacnilk का आधिकारिक डेटा आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं, जिससे साफ़ पता चलता है कि दुनिया भर में रिकॉर्ड कायम करने वाली भारतीय फिल्म ‘धुरंधर 2’ नहीं बल्कि ‘दंगल’ है.

क्या है इस फिल्म की कहानी
2016 में रिलीज़ हुई Dangal में महावीर सिंह फोगाट, जो एक पुराने पहलवान हैं, अपना सपना पूरा करना चाहते हैं कि उनका देश गोल्ड मेडल जीते। इसलिए वे अपनी बेटियों को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ट्रेनिंग देते हैं, जबकि समाज लड़कियों के कुश्ती करने को लेकर विरोध करता है.

फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, ज़ायरा वसीम और सुहानी भटनागर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा फिल्म में साक्षी तंवर, अपारशक्ति खुराना और गिरीश कुलकर्णी भी अहम किरदारों में नज़र आते हैं.
IMDb रेटिंग 8.3
दंगल फिल्म को IMDb पर 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी काबिलियत को साबित करती है. 2 घंटे 41 मिनट लंबी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: खटारा LCD बन जाएगा 4K Smart TV, बड़े काम का है ये सस्ता सा छोटू डिवाइस
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile