2 घंटे से कम रन टाइम की इस फिल्म ने हिला दिया दर्शकों का दिमाग..क्लाइमेक्स ने फेल किया Drishyam का सस्पेंस
अगर आप कुछ सबसे बेस्ट फिल्म देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को देख सकते हैं।
इस फिल्म का रन टाइम 1 घंटे 54 मिनट का है।
इस फिल्म के क्लाइमेक्स को देखकर आप Drishyam के सस्पेंस को भी भूल जाने वाले हैं।
अभी तक हम कॉमेडी से लेकर मनोरंजन के लिए क्राइम और अन्य बहुत से जॉनर की फिल्में देखते आ रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री फिल्मों की भी डिमांड बढ़ रही है। इसकी शुरुआत मुझे लगता है कि साउथ Drishyam से हुई है, इसके बाद Maharaja भी एक दमदार फिल्म है। इन दोनों के ही क्लाइमेक्स ने दर्शकों को हिला कर रख दिया था। हालांकि, इसके बाद तो मानो जो छिपी हुई इसी जॉनर की फिल्में थी, वहीं भी OTT पर सामने आने लगी। अगर आप इसी जॉनर की एक फिल्म को इस वीकेंड देखना चाहते हैं तो मैं आपको एक दमदार फिल्म के बारे में यहाँ जानकारी देने वाला हूँ। असल में, अगर आप सस्पेंस और बेहतरीन क्लाइमेक्स को एक बार फिर से जिंदा करना चाहते हैं तो आप इस वीकेंड Telugu मर्डर मिस्ट्री V1 को देख सकते हैं। यह फिल्म एक दमदार और सबसे बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री कही जा सकती है। यह फिल्म Drishyam और Maharaja के मुकाबले बेहद अलग और ज्यादा डरावनी कही जा सकती है। आइए इस फिल्म के बारे में जानते हैं कि इसकी कहानी क्या है। इसे कब रिलीज किया गया था। इसके अलावा इस समय एक एक कल्ट क्लैसिक कैसे बनी हुई है।
Survey- कब रिलीज हुई थी फिल्म: 2019 मे इस फिल्म को रिलीज किया गया था।
- इस समय कहाँ उपलब्ध है: इसे इस समय OTT पर देखा जा सकता है।
- क्या है IMDb Rating: 6.7/10
V1 Murder Case की कहानी क्या है?
V1 Murder Case की कहानी को अगर देखा जाए तो इसकी शुरुआत एक लड़की की हत्या से शुरू होती है। यह लड़की अपने लवर के साथ लिव-इन में रह रही थी। हालांकि, इस कहानी की शुरुआत एक मर्डर से होती है और शुरुआत में देखने पर यह एक साधारण सी हत्या ही लगती है, लेकिन जैसे जैसे कहानी और इस मर्डर की जांच आगे बढ़ती है, वैसे वैसे इसकी परतें खुलती हैं और नई बी बातें सामने आती है। हालांकि। कहानी में उस समय एक नया मोड़ आता है, जब मुख्य आरोपी यानि पहले ही मार चुकी लड़की के बॉयफ्रेंड की भी मौत हो जाती हिय। अब यहीं से एक नई ही कहानी शुरू हो जाती है कि आखिर इसका मर्डर किसने किया। इसी के इर्द गिर्द ये कहानी चलती है और आपको अपने सात अंत तक बांधे रखती है।

जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल से लैस है V1 Murder Case फिल्म
आपने अभी तक इसकी कहानी को पढ़कर यह समझा होगा कि यह फिल्म केवल और केवल इन मर्डर के एविडेन्स आदि तलाशने की ही कहानी को दिखाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है कि आखिर इंसान किस तरह से व्यवहार करता है, कैसे वह अलग अलग चेहरों के पीछे छिपा रहता है। इसके अलावा कैसे बहुत सी समस्याओं के बाद भी फोरेंसिक एक्सपर्ट सबूतों को तलाशता है। इस फिल्म को देखते देखते हैं आप अपनी नजरों को इससे एक पल के लिए भी नहीं हटा पाते हैं। 1 घंटे 54 मिनट की यह फिल्म आपको एक नए ही तरह के सस्पेंस को दिखाती और कहीं न कहीं Dridhyam (दृश्यम) और Maharaja (महाराजा) को कहीं न कहीं फेल कर देती है। आपको एकदम लैस में जाकर ही पता चलता है कि आखिर इस कहानी में सही मायने में चल क्या रहा था। शुरुआत से आखिर तक आपको यह कहानी अपने साथ बांधकर रखती है।
V1 Murder Case फिल्म को कहाँ देखें
जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि V1 Murder Case को आप Amazon Prime Video पर Telugu भाषा में देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसे हिन्दी में देखना चाहते हैं तो आप YouTube पर इस फिल्म को देख सकते हैं।
जैसे कि मैंने आपको पहले भी कहा था, अब अंत में आपको यह भी बताया देता हूँ कि अगर आपने Drishyam और Maharaja जैसी फिल्मों को देखा है तो यह कहानी भी आपको बेहद ही ज्यादा पसंद आने वाली है। इस कहानी का क्लाइमेक्स और इसका सस्पेंस आपको अपने साथ अंत तक बांधे रखता है, शायद इसी कारण इस फिल्म को इस समय OTT पर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: 3 घंटे 34 मिनट की Spy Thriller ने ओटीटी पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 3 महीने बाद भी टॉप 10 में कब्ज़ा, रेटिंग 8.3
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile