Jio vs Airtel: 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स की तुलना, किसे लेने में है ज्यादा फायदा?

HIGHLIGHTS

यहां हम आपको इन दोनों कंपनियों के 84 दिनों वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं.

इन दोनों ही प्लान्स में एक बराबर डेटा मिलता है.

यह समझना ज़रूरी है कि कौन-सा प्लान आपके इस्तेमाल के हिसाब से ज्यादा फायदेमंद होगा.

Jio vs Airtel: 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स की तुलना, किसे लेने में है ज्यादा फायदा?

अगर आप लगभग 3 महीने की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान तलाश रहे रहे हैं और विकल्प Reliance Jio और Airtel के बीच है, तो केवल कीमत के आधार पर फैसला लेना सही नहीं होगा. यहां हम आपको इन दोनों कंपनियों के 84 दिनों वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों ही प्लान्स में एक बराबर डेटा मिलता है, लेकिन इसके बावजूद इनमें कुछ अंतर हैं, जिनके कारण यह समझना ज़रूरी है कि कौन-सा प्लान आपके इस्तेमाल के हिसाब से ज्यादा फायदेमंद होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio का 799 रुपये वाला प्लान

जियो का 799 रुपये वाला प्लान रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं. इस प्लान की खासियत इसके साथ मिलने वाले अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स हैं, जिनमें कुछ ऑनलाइन सेवाएं और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं शामिल रहती हैं. साथ ही, जियो अपने एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी देता है, जिससे यह सिर्फ डेटा प्लान न होकर एक ऑल-इन-वन पैकेज बन जाता है.

Airtel का 859 रुपये वाला प्लान

वहीं एयरटेल का 859 रुपये का प्लान भी लगभग वही बेसिक सुविधाएं देता है. इसमें भी रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. हालांकि, एयरटेल अपने प्लान में अलग तरह के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स जोड़ता है, जैसे प्रीमियम क्रिएटिव टूल्स का सब्सक्रिप्शन, स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट, हेलोट्यून की सुविधा और कुछ रिवॉर्ड्स से जुड़े फायदे.

अगर तुलना की जाए, तो डेटा और वैलिडिटी दोनों में कोई अंतर नहीं है, लेकिन कीमत में लगभग 60 रुपये का फर्क दिखाई देता है. यह अंतर उन अतिरिक्त सुविधाओं की वजह से है, जो दोनों कंपनियां अपने-अपने तरीके से ग्राहकों को देती हैं.

आपके लिए कौन सा प्लान रहेगा बेहतर?

आखिर में चुनाव आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है. अगर आपको डिजिटल एंटरटेनमेंट और ऑनलाइन सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करना है, तो जियो का प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है. दूसरी तरफ, अगर आपको प्रीमियम ऐप्स और अलग तरह की सुविधाएं ज्यादा जरूरी लगती हैं, तो एयरटेल का प्लान आपके लिए सही साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Jio का Mega Content Plan: इतने बेनेफिट देखकर Airtel-Vi की बजी बैंड? कीमत देख सिर चकरा जाएगा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo