HIGHLIGHTS
एक नए लीक से सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को OLED डिस्प्ले के साथ 16-मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।
अभी हाल ही में कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि कंपनी अपने LG G7 ThinQ स्मार्टफ़ोन को बाजार में लाएगी। हालाँकि इस खबर आने के तुरंत बाद ही एक नई खबर सामने आ रही है जो कहती है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को यानी कि इसी सीरीज में अपने नए स्मार्टफोन को LG V35 ThinQ के तौर पर लॉन्च कर सकती है।
Surveyएंड्राइड हेडलाइंस की एक खबर पर गौर करें तो इस डिवाइस को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है, और इसके फीचर्स LG G7 ThinQ से काफी मिलते जुलते होने वाले हैं।
यह रिपोर्ट ऐसा भी कहती है कि डिवाइस में एक 6-इंच की QHD+ OLED डिस्प्ले से लैस होगा, इसके अलावा यह 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आने वाली है। इस स्क्रीन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 80 फीसदी होने की उम्मीद है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस में एक नौच को जगह नहीं दी जाने वाली है। अर्थात् डिवाइस को ट्रेंड में चल रहे नौच के बिना ही पेश किया जा सकता है।
फोन में एक ड्यूल कैमरा होने की भी बात कही जा रही है, इस्क्मे एक 16-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा हो सकता है। कहा जा रहा कि LG अपने खुद के आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस तकनीकी को इसमें इस्तेमाल करने वाला है। इसका मतलब है कि डिवाइस AI क्षमताओं से भी लैस होगा। इसमें LG का AI Cam और गूगल लेंस भी हो सकता है।
Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile