Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्च डेट अनाउंस! इस दिन आएगा 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी वाला फोन
स्मार्टफोन मेकर Motorola ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसका नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Edge 70 Fusion भारत में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह Edge 70 सीरीज़ का दूसरा मॉडल होगा और पिछले साल आए Edge 60 Fusion का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। फोन की बिक्री Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। कंपनी इस बार कैमरा, बैटरी और अपने सिग्नेचर कर्व्ड डिस्प्ले में सुधार पर खास ध्यान दे रही है।
SurveyEdge 70 Fusion के कन्फर्म फीचर्स
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा सेंसर है, जिसे Moto AI सपोर्ट के साथ पेश किया जा रहा है और यह फीचर पहली बार इस मॉडल में देखने को मिलेगा। कंपनी के अनुसार, यह सेटअप कम रोशनी में ज्यादा शार्प फोटो और वीडियो में बेहतर हाइलाइट कंट्रोल देने में मदद करेगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो और डेप्थ शॉट्स के लिए इस्तेमाल होगा, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। Moto AI फोटो एन्हांसमेंट और स्टेबिलाइजेशन में मदद करेगा।
फोन के फ्रंट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें HDR10+ सपोर्ट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का दावा किया गया है। हाल के समय में iQOO, OnePlus और Realme के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में भी हाई-ब्राइटनेस स्क्रीन का ट्रेंड देखने को मिला है, और Motorola का नया मॉडल भी उसी दिशा में कदम बढ़ाता दिख रहा है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन नॉर्मल इस्तेमाल में लगभग 52 घंटे तक चल सकता है, जबकि इसकी मोटाई केवल 7.99mm रखी गई है। डिजाइन के मामले में पैंटोन कलर ऑप्शंस जैसे Silhouette, Blue Surf और Country Air दिए जाएंगे, जिनमें लेदर बैक फिनिश होगा, जिससे फोन प्रीमियम फील देगा और ग्लास बैक जैसी फिसलन भी कम होगी।
Edge 70 Fusion की संभावित कीमत
पिछली जनरेशन का Edge 60 Fusion भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, इसलिए नए मॉडल की कीमत इससे थोड़ी अधिक रहने की संभावना है, खासकर तब जब इस सेगमेंट में स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला OnePlus Nord CE सीरीज़ और Redmi Note Pro लाइनअप जैसे स्मार्टफोन्स से होगा, जहां डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ और कैमरा परफॉर्मेंस प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile