56 दिनों की वैलिडिटी वाला किफायती Jio प्लान, कॉलिंग-डेटा के साथ वायरल रील्स बनाने के लिए ये महंगा AI टूल भी फ्री
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए 579 रुपये का एक प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जो खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें बहुत लंबी नहीं बल्कि मीडियम वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहिए। इसकी कीमत और मिलने वाले बेनिफिट्स इसे मिड-रेंज बजट वाले लोगों के लिए आकर्षक बनाते हैं। प्लान में पर्याप्त डेटा मिलता है, हालांकि इसमें अलग से 5G डेटा पैक शामिल नहीं है, लेकिन देखा जाए तो हर यूजर के लिए 5G जरूरी भी नहीं होता।
Survey56 दिन वाला Jio प्लान
579 रुपये वाले इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके साथ रोजाना 1.5GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इस रिचार्ज की कुल वैलिडिटी 56 दिनों की है, जिससे यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बन जाता है जो बार-बार जल्दी-जल्दी रिचार्ज नहीं करना चाहते।
एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
इस प्लान के साथ यूजर्स को JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है। खास बात यह है कि इसमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के करीब 35,100 रुपये कीमत वाला 18 महीने का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन भी फ्री में शामिल किया गया है, जिसके अंदर आप Veo 3.1 वीडियो क्रिएशन टूल के जरिए फ्री में एआई वीडियोज़ जनरेट कर सकते हैं। हालांकि कंपनी के अनुसार इस ऑफर का लाभ लगातार उठाने के लिए यूजर्स को 299 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले रिचार्ज प्लान पर एक्टिव रहना जरूरी होगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है, जो FUP नियम के तहत लागू होती है।
सस्ता 1.5GB डेली डेटा प्लान
अगर कम कीमत वाले विकल्प की बात करें तो कंपनी 1.5GB डेली डेटा के साथ 239 रुपये का प्लान भी देती है। इस एंट्री-लेवल प्लान में 22 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं, लेकिन इसमें Google Gemini से जुड़ा कोई अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है। यह सुविधा केवल 299 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले प्लान्स में दी गई है।
इसके अलावा कंपनी 299 रुपये, 319 रुपये, 329 रुपये, 666 रुपये और 889 रुपये के रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध कराती है। फिलहाल ऐसा कोई प्लान मौजूद नहीं है जो पूरे एक साल तक रोजाना 1.5GB डेटा की सुविधा ऑफर करता हो।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile