Apple iOS 27 Update: iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट रिलीज़, Siri AI समेत मिले कई नए फीचर्स

Apple iOS 27 Update: iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट रिलीज़, Siri AI समेत मिले कई नए फीचर्स

Apple ने सोमवार, 14 सितंबर को दुनियाभर में सभी एलिजिबल iPhone मॉडल्स के लिए नया iOS 27 अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी का यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम करीब 20.6GB के बड़े साइज के साथ आया है। इसमें Liquid Glass UI में सुधार के साथ परफॉर्मेंस को बेहतर करने, यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। पुराने iPhone मॉडल्स में भी कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत Siri AI है, क्योंकि इसमें सबसे बड़े अपग्रेड्स देखने को मिले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इन iPhones में मिलेगा iOS 27 अपडेट

Apple के नए iOS 27 अपडेट के लिए एलिजिबल iPhone मॉडल्स की पूरी लिस्ट:

iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone SE (2nd gen)

iPhone में iOS 27 कैसे इंस्टॉल करें?

iPhone यूजर्स iOS 27 को सीधे अपने डिवाइस पर OTA यानी Over-The-Air तरीके से इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके लिए फोन में पर्याप्त स्टोरेज स्पेस होना चाहिए और अपडेट शुरू करने से पहले डिवाइस की बैटरी 50 प्रतिशत से ज्यादा होनी चाहिए।

Step 1: iPhone में Settings खोलें और General >> Software Update पर जाएं।

Apple iTunes से iOS 27 कैसे इंस्टॉल करें?

यूजर्स iOS 27 को Apple iTunes के जरिए मैनुअली भी इंस्टॉल कर सकते हैं। प्रक्रिया शुरू करने से पहले iCloud या iTunes की मदद से अपने iPhone/iPad का बैकअप लेना जरूरी है। साथ ही, PC में iTunes का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। अगर iTunes अपडेटेड नहीं है, तो About में जाकर Updates चेक करें या iTunes.com पर जाएं।

  • Step 1: अपने Mac या PC पर iTunes ओपन करें।
  • Step 2: अगर iPhone, iPad या iPod touch पहले से कनेक्ट नहीं है, तो उसे सिस्टम से कनेक्ट करें।
  • Step 3: ऊपर बाईं ओर दिखाई दे रहे navigation में अपने iPhone, iPad या iPod touch पर क्लिक करें।
  • Step 4: अपने डिवाइस की जानकारी वाले पहले सेक्शन में Check for Update विकल्प पर क्लिक करें। अगर आप अपडेटेड सॉफ्टवेयर के साथ डिवाइस को पूरी तरह क्लियर करना चाहते हैं, तो इसके बजाय Restore विकल्प भी चुन सकते हैं।
  • Step 5: iTunes अपडेट को पहचान लेगा। इसके बाद पॉप-अप मेन्यू में Download and Update पर क्लिक करें और टर्म्स एंड कंडीशंस को स्वीकार करें।
  • Step 6: अगर डिवाइस आपसे पासकोड डालने के लिए कहता है, तो उसे दर्ज करके अपग्रेड की प्रक्रिया पूरी करें।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Find X9s vs OnePlus 15: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile